फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two thugs arrested on input of Army Intelligence in varanasi by up stf in name of army recruitment

आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर दो ठग गिरफ्तार: सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों ठगे, बनारस में STF ने दबोचा

Wed, 21 Sep 2022 10:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Sep 2022 10:38 PM IST
सार

सेना में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को एसटीएफ यूनिट ने बुधवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Two thugs arrested on input of Army Intelligence in varanasi by up stf in name of army recruitment
ठग गिरोह के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को एसटीएफ यूनिट ने बुधवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। कब्जे से रेलवे का पांच फर्जी नियुक्ति पत्र, कार, सात हजार नकदी बरामद हुआ। आर्मी इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने यह कार्रवाई की।  

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी यूनिट के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार गिरोह का मास्टरमाइंड अमित कुमार चौधरी झारखंड के रांची स्थित कोकर और झारखंड के रांची स्थित न्यू हैदर अली रोड बजरंगनगर का रहने वाला सचिन कुमार पांडेय है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आए आरोपी
वाराणसी फील्ड इकाई के निरीक्षक अनिल सिंह को सूचना मिली कि आर्मी में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अमित कुमार चौधरी अपने गैंग के कुछ साथियों के साथ छावनी क्षेत्र स्थित डाक बंगले में ठहरा हुआ है। मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पंजाब व महाराष्ट के नवयुवकों को मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस (एमईएस) की फर्जी परीक्षा के सिलसिले में ठगी के इरादे से बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम जब डाक बंगला पहुंची तो मालूम चला कि चेक आउट कर सभी निकल गए। इसके बाद ही वहां मौजूद नवयुवकों की निशानदेही पर कुछ दूरी पर जा रही झारखंड नंबर की कार का पीछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed