फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two thousand candidate caught false form for force job in varanasi

वाराणसी में होने वाले सेना भर्ती से पहले ही दो हजार फर्जी अभ्यर्थी चिह्नित

Wed, 05 Apr 2017 03:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Apr 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
two thousand candidate caught false form for force job in varanasi
वाराणसी छावनी में पांच अप्रैल से शुरू होगी सेना भर्ती - फोटो : demo
सेना भर्ती में बड़े पैमाने पर होने वाले फर्जीवाड़े को सेना भर्ती कार्यालय ने समय रहते पकड़ लिया। अपने विशेष साफ्टवेयर के जरिए सेना ने करीब दो हजार ऐसे युवकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने एक से ज्यादा स्थानों से भर्ती में शामिल होने के लिए पंजीयन कराया है।
विज्ञापन


नियमत: अभ्यर्थी को अपने जिले से ही पंजीयन कराना चाहिए। वह एक से ज्यादा जिलों से पंजीयन कराता है तो गलत है। वाराणसी में छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में पांच अप्रैल से छह जिलों की सेना भर्ती शुरू हो रही है।
विज्ञापन


भर्ती में शामिल होने के लिए 53 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें दो हजार ऐसे हैं, जो जिन्होंने दो या इससे ज्यादा स्थानों से रजिस्ट्रेशन कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर निवासी एक युवक पूर्व में छह बार सेना भर्ती में भाग ले चुका है। चंदौली, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर का निवासी बताकर वह भर्तियों में भाग ले चुका है। इस बार उसने जौनपुर जिले से पंजीयन कराया है।

आजमगढ़ का युवक कानपुर और बाराबंकी की भर्ती में भाग ले चुका है। गाजीपुर का एक युवक आठ बार अलग-अलग स्थानों से भर्ती में भाग ले चुका है। सोनभद्र का एक युवक महाराष्ट्र और बिहार की सेना भर्ती में भाग ले चुका है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि जो अभ्यर्थी जहां के निवासी हैं, वहीं की भर्ती में भाग लेगा।


फर्जी निवास प्रमाण बताकर दूसरे जिले की भर्ती में भाग लेने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बार पांच से 11 अप्रैल तक होने वाली भर्ती में वाराणसी, भदोही, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर के युवक भाग लेंगे।

पांच अप्रैल को पहले दिन मिर्जापुर जिले की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed