{"_id":"679260246b41dde44d00249f","slug":"two-thieves-arrested-in-varanasi-stealing-tyres-from-shop-people-gathered-and-both-beaten-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दो चोर अरेस्ट : दुकान से कर रहे थे टायर की चोरी, खटपट सुन खुल गई मालिक की नींद; चोरों की हुई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दो चोर अरेस्ट : दुकान से कर रहे थे टायर की चोरी, खटपट सुन खुल गई मालिक की नींद; चोरों की हुई पिटाई
Thu, 23 Jan 2025 09:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:01 PM IST
सार
पंक्चर की दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। इसके पहले आसपास के दुकानदारों ने चोरों को पकड़कर पीट दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। वहीं, ट्रक को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों चोर और वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime : चौबेपुर क्षेत्र के बहरामपुर गांव के पास वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर बैशाली बिहार निवासी गणेश यादव पंक्चर की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर रखे टायर को दो चोर ट्रक में भर रहे थे। खटपट की आवाज सुन गणेश की नींद टूट गई। चोरों को देख वह चिल्लाने लगा तो आसपास के दुकानदार भी आ गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दोनों चोर को पकड़ दिया और पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक सीज कर दोनों चोरों को जेल भेज दिया।
पंक्चर की दुकान चलाने वाले गणेश यादव ने बताया कि वह बहरामपुर गांव के समीप एनएच 31 पर पंक्चर की दुकान से चलाता है। बुधवार की रात वह सोया हुआ था। रात में आवाज लगी तो उठ गया। देखा कि दुकान में रखे टायर दो लोग ट्रक पर लाद रहे हैं।
विज्ञापन
यह देख गणेश चिल्लाने लगा तो आसपास लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर सीज करने के साथ ही चोरों को भेज दिया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि ये दोनों ट्रक चालक और परिचालक हैं। ये हरियाणा से धागा लेकर सैदपुर (गाजीपुर) पहुंचाकर लौट रहे थे। इसी दाैरान दोनों पंचर की दुकान से टायर चुराने लगे।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रामू पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरदुआ नवाबगंज (फतेहगढ़), दूसरा अंकुर पुत्र राम रतन जसरथपुर (एटा) के निवासी हैं। इनकी ट्रक को सीज कर दोनों को दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।