फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two teams of police are investigating the angle of Ashnai

आशनाई के एंगल पर तफ्तीश कर रहीं पुलिस की दो टीमें

Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two teams of police are investigating the angle of Ashnai
दीनदासपुर निवासी विनोद रावत (35 वर्ष) की गला रेतकर हुई हत्या की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गांव के कुछ पुराने परिचितों और महमदपुर गांव से एक युवक को उठाया गया। हालांकि मामला अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर हत्या क्यों की गई। ग्रामीण पुलिस की दो टीमें हर बिंदुओं और ऐंगल पर तफ्तीश कर रही है। पुरानी रंजिश, आशनाई आदि एंगल पर भी पुलिस की जांच की सूई घूम रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कुछ ठोस नतीजे पर पहुंचेगी। उधर, क्राइम ब्रांच की टीम विनोद रावत की सीडीआर भी खंगाल रही है कि अंतिम बार उसकी किससे-किससे बात हुई है। जंसा थाना अंतर्गत दीनदासपुर के रहने वाले विनोद रावत की जलालपुर गांव स्थित सरसों की खेत में ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह शव को पुलिस ने कब्जे में लिया था। अब सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विनोद की पत्नी आशा देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस की दो टीमें तफ्तीश में लगाई गई हैं। जंसा थाना प्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा के अनुसार कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुरानी रंजिश, आशनाई सहित अन्य एंगल पर भी तफ्तीश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच और तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से मिले भाजपा नेता, दी आर्थिक मदद
भाजपा नेता डॉ. अशोक राय ने बृहस्पतिवार को गमगीन परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। पुलिस उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता करते हुए जल्द ही कातिलों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय कुमार भारती, गोविंद नारायण राय, शुभम सिंह, सर्वेश सिंह, शुभम मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed