फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two teachers paying on one PAN number flaw in appointment of teachers in Basic Education Department azamgarh

शिक्षकों की नियुक्ति में फिर बड़ी गड़बड़ी, एक पैन नंबर पर दो-दो शिक्षकों के खाते में जा रहा वेतन

Sun, 28 Jun 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
two teachers paying on one PAN number flaw in appointment of teachers in Basic Education Department azamgarh
पैन कार्ड

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति में एक बड़ी गड़बड़ी फिर सामने आई है। शासन स्तर से हुई एसआईटी व एसटीएफ की जांच में सामने आई इस गड़बड़ी में एक ही पैन कार्ड का इस्तेमाल कई जिलों में होता पाया गया गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को पत्र व चिह्नित शिक्षकों की सूची भेजकर जांच कराने और सत्यापन का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में हुए फर्जीवाड़े लगातार सामने आ रहे है। फर्जी शिक्षकों के वेतन भुगतान की बात हो या उनकी नियुक्ति की, लगातार चल रही जांच में इन फर्जीवाड़ों का खुलासा हो रहा है। ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा पैनकार्ड को लेकर आया है। एक ही पैनकार्ड का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग खातों वेतन आहरित किया गया है।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सभी शिक्षकों की जांच चल रही है। मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षकों का डाटा संग्रहीत कराया जा रहा है। एसआईटी व एटीएस के माध्यम से इस समय बेसिक शिक्षकों के वेतन संबंधी अभिलेखों की जांच हो रही है। वित्त नियंत्रक बेसिक प्रयागराज ने मई के वेतन भुगतान की रिपोर्ट 21 जून को सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रकाश में आया कि प्रदेश में कुल 192 शिक्षक ऐसे हैं, जो एक ही पैन कार्ड पर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग खातों में वेतन आहरित कर रहे हैं। 24 शिक्षक ऐसे भी हैं जो एक ही बैंक खाता संख्या का प्रयोग अलग-अलग नाम से कर रहे हैं। वित्त नियंत्रक की इस रिपोर्ट को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने रेणुका कुमार ने संदिग्ध करार देते हुए जांच का निर्देश दिया और तीन दिनों में आख्या तलब की है।

इन 192 शिक्षकों में 28 शिक्षक आजमगढ़ के चिह्नित हैं। शासन स्तर से सूची के साथ पत्र बेसिक शिक्षाधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को भेज कर जांच के निर्देश दिए हैं लेकिन जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के बाबुओं और अधिकारी को इसकी जानकारी ही नहीं है। प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी अमरनाथ राय ने कहा कि सोमवार को मेल चेक करा कर पत्र व सूची देखेंगे। उसके बाद दिशा निर्देश के अनुरूप कार्रवाई कराई जाएगी। जबकि महानिदेशक के पत्र के अनुरूप सोमवार को ही जांच व सत्यापन आख्या प्रेषित की जानी है।

जिले में इन शिक्षकों के नाम है सूची में शामिल
प्रदेश स्तर से जारी सूची में जिले के जिन शिक्षकों के नाम शामिल है, उनमें बीना गौतम, सुभाष यादव, रामजीत यादव, संगीता यादव, रामाश्रय यादव, बांकेबिहारी लाल, संजय सिंह यादव, शैला देवी, आवेश कुमार, अरून कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, स्नेहलता, जय शिव प्रताप चंद, जैसवार रेनुकाबेन, मानिक चंद पटेल, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार, महेश कुमार, रमा सिंह, विजय कुमार, धनंजय सिंह, सीमा सिंह, अशोक कुमार सिंह, उत्सव सिंह, रेखा सिंह, अनिल कुमार, श्रेया शुक्ला, नेहा शुक्ला शामिल है। इन सभी के पैन कार्ड दूसरे जिलों में व दूसरे खाते में प्रयोग हो रहा है।

बलिया में 11, मऊ में पांच चिह्नित
मंडल के बलिया जिले में भी ऐसे 11 व मऊ में पांच शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। बलिया जिले में चिह्नित शिक्षकों में हामिद हसन, रमाकांत यादव, महात्मा यादव, हरिहर प्रसाद यादव, संगीता यादव, अजय कुमार पांडेय, गौतम गुप्ता, शिववचन सिंह, एमडी गुलाब शेख, श्यामदुलारी व कपिल मिश्रा शामिल है। वहीं मऊ में चिन्हित शिक्षकों में शैला दूबे, अरून कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, गुलाब शेख, धनंजय सिंह शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed