फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two suspended including Sankat Mochan police chowki charge in mother daughter murder case in varanasi

Varanasi News: दो दरोगा निलंबित और दो लाइन हाजिर, पुलिस आयुक्त बोले- चौकी इंचार्ज चुलबुल पांडे न बनें

Wed, 20 Jul 2022 05:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Jul 2022 05:37 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वाराणसी कमिश्नरेट के सभी चौकी प्रभारियों संग समीक्षा बैठक की। 12 चौकी प्रभारियों को काम में शिथिलता बरतने पर पुलिस आयुक्त ने चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Two suspended including Sankat Mochan police chowki charge in mother daughter murder case in varanasi
ट्रैफिक पुलिस लाइन के सभागार में समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों वाराणसी के नरिया में मां- बेटी दोहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर संकट मोचन चौकी इंचार्ज अमित शुक्ला को पुलिस आयुक्त ने बुधवार को निलंबित कर दिया। वहीं, अनुशासनहीनता में तेलियाबाग चौकी इंचार्ज जगदीश राम भी निलंबित हो गए। वाहन चोरों पर लगाम नहीं लगा पाने पर अर्दली बाजार चौकी इंचार्ज तरूण कश्यप भी नप गए।

विज्ञापन


दरोगा तरूण कश्यप को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा 12 चौकी प्रभारियों को काम में शिथिलता बरतने पर पुलिस आयुक्त ने चेतावनी दी है।  ट्रैफिक पुलिस लाइन के सभागार में कमिश्नरेट के सभी चौकी प्रभारियों संग समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सख्त निर्देश दिए। कहा कि चौकी प्रभारी चुबुल पांडे न बनें, बल्कि जमीन पर उतरकर काम करके दिखाएं>
विज्ञापन


उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों को वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी और चोरी हुए वाहनों की बरामदगी के लिए निर्देशित किया।  मादक पदार्थ और अवैध शराब की खरीद-फरोख्त में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी और बरामदगी हो। चेन व मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। लुटेरों की गिरफ्तारी व शत प्रतिशत माल की बरामदगी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉक्सो और अपहरण मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पुलिस आयुक्त ने जोर देकर कहा कि पाक्सो और अपहरण मामलों में कत्तई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पॉक्सो, अपहरण में गिरफ्तारी और किशोरियों की बरामदगी प्राथमिकता के आधार हो। चौकी पर एक दरोगा जरूर रहे। चौकियों पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आगंतुकों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का निस्तारण हो। पुलिस आयुक्त ने काम के प्रति सजग चौकी प्रभारियों को पुरस्कृत करने व लापरवाही बरतने वाले चौकी प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई को डीसीपी काशी और वरुणा को निर्देशित किया।

घाट किनारे रखें निगरानी
 पुलिस आयुक्त ने सावन माह को देखते हुए गंगा घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर घाट किनारे चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि घाट पर निगरानी रखे। नौकायन पर निर्धारित मानक से अधिक संख्या में व्यक्तियों को न बैठाया जाए। इसकी बराबर निगरानी करते रहे। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा आरती सिंह आदि मौजूद रहीं। 

मां-बेटी हत्याकांड की उलझी गुत्थी

नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मां सुनीता और बेटी दीपिका की सिर कूंचकर हुई हत्या की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस टीम के हाथ कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे कातिलों तक पहुंचा जा सके। मंगलवार को एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच की टीम ने दोबारा घटनास्थल का मुआयना किया। 

घर के अंदर और बाहर सहित चारों तरफ घूमकर एक-एक बिंदुओं की पड़ताल की गई। घटना स्थल के समीप लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिससे कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घटना स्थल के पिछले दरवाजे पर पीछे वाले हिस्से में बस्तियों के बीच लगे सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। मृतक के बड़े बेटा अधिवक्ता अखिलेश पांडेय से पुलिस ने संपर्क किया। बेटा आने के लिए तैयार है, हालांकि उसे भय है कि पुलिस उसे ही न बैठा ले।

घटनास्थल को सील करते हुए 24 घंटे की निगरानी के लिए दो सिपाहियों का ड्यूटी लगाई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बिना किसी को भी घर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। चितईपुर थाने पर दस से अधिक लोगों से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ की गई। लेकिन घटना से कोई भी तार नहीं जुड़ पा रहा। पुलिस हिरासत में लिए गए छोटे बेटे अंजनी से भी पूछताछ में कोई कड़ी नहीं जुड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed