{"_id":"59b6c7bf4f1c1be87f8b5e4f","slug":"two-students-are-missing-from-sunbeam-academy-hostel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" दुर्गाकुंड स्थित सनबीम एकेडमी के हाईस्कूल के दो छात्र हॉस्टल से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गाकुंड स्थित सनबीम एकेडमी के हाईस्कूल के दो छात्र हॉस्टल से लापता
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सनबीम एकेडमी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित सनबीम एकेडमी स्कूल के हॉस्टल से हाईस्कूल के दो छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों छात्रों का पता नहीं लगा तो स्कूल प्रबंधन ने भेलूपुर थाने पर सूचना दी।
सोमवार को तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में दोनों के अपहरण के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर हॉस्टल पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दोनों बच्चोें के दोस्तोें के साथ ही कर्मचारियों से पूछताछ की।
गाजीपुर के महमूदपुर के लल्लन यादव का बेटा अंकित यादव और आजमगढ़ के मेहनाजपुर के बसंत कुमार सिंह का बेटा सात्विक सिंह दुर्गाकुंड स्थित सनबीम एकेडमी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं।
विज्ञापन
अंकित स्कूल के ब्रह्मानंद नगर स्थित हॉस्टल में रहता था जबकि सात्विक सिंह सरायनंदन स्थित स्कूल के हॉस्टल में रहता था। भेलूपुर थाने पहुंचे वार्डेन अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे जब बच्चों को जगाया गया तो अंकित यादव और सात्विक सिंह का पता नहीं लगा।
दोनों की खोजबीन की गई और उनके घर भी संपर्क किया गया लेकिन पता नहीं लगा। इस बारे में भेलूपुर थाना के कार्यवाहक प्रभारी पवन उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दोनों के परिवारीजनों से भी संपर्क कर मामले से जुड़ी गुत्थी जल्द सुलझाई जाएगी। उधर, वार्डेन अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, हो सकता है कि परीक्षा के भय से बच्चे कहीं चले गए हों।

cctv कैमरे पर चिपकाया हुआ था च्विंगम
cctv
- फोटो : demo
कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बच्चों को उनके हॉस्टल से निकलते हुए किसी ने नहीं देखा था। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि दोनों बच्चे देर रात तक अपने साथियों के साथ पढ़ाई कर रहे थे लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे रविवार की रात ही कहीं निकल गए थे।
यह तफ्तीश का विषय है कि दोनों बच्चे हॉस्टल से कैसे लापता हुए। जांच में यह भी बात सामने आई कि एक हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे पर च्विंगम चिपका दिया गया था। मॉनीटर पर कुछ न आने के बावजूद सीसीटीवी कैमरे को चेक क्यों नहीं किया गया, यह समझ से परे है।
बताया कि हॉस्टल के कर्मचारियों और अन्य बच्चों से लापता दोनों बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। वहीं, दोनों बच्चों के अचानक लापता होने से अन्य बच्चे सहमे नजर आए।