फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two students and girl drowned in Ganga varanasi body of one found search for two continues

Varanasi News: छात्रा को बचाने के लिए गंगा में कूदे दो छात्र, तीनों डूबे, एक की मिली लाश; दो की तलाश जारी

Sun, 25 Aug 2024 09:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 09:27 AM IST
सार

Varanasi News: घटना की सूचना पाकर देर रात लंका थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया। अन्य दो की तलाश में प्रयास किए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों नहीं मिले थे।

विज्ञापन
Two students and girl drowned in Ganga varanasi body of one found search for two continues
सोना, ऋषि कुमार और वैभव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सामने घाट क्षेत्र में दो छात्र और एक छात्रा गंगा में डूब गए। सूचना पाकर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने जल पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से एक छात्र का शव बरामद कर लिया है। एक अन्य छात्र और छात्रा की तलाश जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
लंका थाने की पुलिस को शनिवार की रात लगभग 2:30 बजे सूचना मिली कि तीन लोग सामने घाट क्षेत्र में गंगा में डूब गए हैं। सूचना के आधार पर लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पता लगा कि बिहार के मोतिहारी का रहने वाला एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र वैभव (21) व वहीं का रहने वाला स्नातक का छात्र ऋषि (21) और फिजियोथेरेपी की पढ़ाई करने वाली सोना (19) गंगा में डूबे हैं। विवेकानंद स्कूल जयपुर से बीटेक कर रहे रीशू ने बताया कि रविवार की सुबह 7 बजे हम लोगों की ट्रेन थी। हम लोग अपने एक दोस्त से मिलने आए थे।

टहलने के लिए निकले थे सभी 
नींद न लग जाए, इसके लिए हम लोग टहलने चले गए। असावधानी के कारण पहले सोना गंगा में गिरी। उसको बचाने के चक्कर में वैभव और ऋषि डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से वैभव का शव बरामद कर लिया है। ऋषि और सोना की तलाश की जा रही है। हादसे के संबंध में दोनों छात्रों और छात्रा के परिजनों को बता दिया गया है।

बचे हुए छात्र ने कही ये बात
इनके साथी रिशु ने बताया कि वह वैभव के साथ विवेकानंद यूनिवर्सिटी जयपुर से बीटेक करता है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। रिशु ने बताया कि सुबह सात बजे की ट्रेन थी। हम लोग अपने एक दोस्त से मिलने आए थे और उसके बाद नींद न लग जाए, इस कारण गंगा किनारे टहलने आ गए थे।

सभी लोग गंगा में लगी जेटी पर खड़े थे, जहां पहले सोना डूबने लगी, जिसको बचाने के चक्कर में वैभव और ऋषि डूब गए। वैभव का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी दो की तलाश जारी है। रिशु और वैभव सुबह जयपुर जाने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed