{"_id":"5b10f3794f1c1bfd6e8b58c1","slug":"two-student-of-class-eight-drown-in-ganga-at-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः गंगा में नहाते समय 7वीं के दो छात्र डूबे, परिवार में मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः गंगा में नहाते समय 7वीं के दो छात्र डूबे, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से बचने के लिए शुक्रवार को दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए दो किशोर डूब गए। घंटों मशक्कत के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। नदी में बहाव अधिक होने की वजह से बालकों के दूर बहने की भी आशंका जताई जा रही है।
उधर एक साथ पढ़ने वाले दोनों छात्रों के डूबने से परिवार में मातम छाया हुआ है। सीओ हृदयानंद सिंह तथा कोतवाल राजीव कुमार सिंह घटना के बाद से देर शाम तक मौके पर डटे हुए थे।
शहर कोतवाली थाने के छोटा महादेवा घाट पर गंगा में स्नान करते वक्त शुक्रवार की सुबह दो साथी गहरे पानी में डूब गए। इनमें शहर के सरैया निवासी शहनवाज (12) पुत्र सर्रफुद्दीन तथा कासिमाबाद थाने के सोनबरसा गांव निवासी आकाश यादव (11) पुत्र रामअवध यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
दोनों छावनी लाइन स्थित रामप्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा के छात्र थे। शुक्रवार की सुबह अपने अन्य साथियों के साथ छोटा महादेवा घाट पर नहाने गए थे। घाट पर पहुंचते ही दोनों ने सबसे पहले कपड़ा उतार कर गंगा में छलांग लगा दी, जबकि उनके दूसरे दोस्त घाट पर बैठे रहे।
नदी में कूदते ही दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। घाट पर बैठे दोस्त शोर मचाए, लेकिन मौके पर ऐसा कोई नहीं था जो उन्हें बचाने की कोशिश करता। थोड़ी देर में आकाश और शहनवाज गहरे पानी में समा गए। ऐसा होते देख उनके अन्य साथी वहां से भाग निकले।
थोड़ी देर बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घर वालों को घटना की सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य रोते-बिलखते गंगा घाट पर पहुंचे। इस बीच कोतवाली पुलिस भी जाल तथा गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई।
सीओ हृदयानंद सिंह और शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी दोनों बालकों का पता नहीं चला है, गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।