फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two student died in road accident at lucknow

दोस्त को बस पकड़वाने की जल्दी में गई बीबीडी के इंजीनियरिंग छात्रों की जान

Wed, 04 Apr 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/लखनऊ/आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/लखनऊ/आजमगढ़ Updated Wed, 04 Apr 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Two student died in road accident at lucknow
demo pic
दोस्त को बस पकड़वाने की जल्दी और तेज रफ्तार के चलते लखनऊ के बीबीडी के दो इंजीनियरिंग छात्र प्रशांत सिंह व राहुल सिंह की जान सोमवार देर रात सड़क हादसे में चली गई थी। वहीं तीसरा छात्र अविनाश जिंदगी की लड़ाई अस्पताल में लड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्कूटी पर सवार तीनों छात्रों ने हेल्मेट नहीं पहना था और स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन


आजमगढ़ के अवनीश कुमार, मिर्जापुर के पटिहरा का राहुल सिंह (22) और वाराणसी के कैंट थानाक्षेत्र के फिकरौल निवासी प्रशांत सिंह (22) बीबीडी इंजीनियरिंग कॉलेज में तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन


सोमवार देर रात को अवनीश कुमार के दादा की मौत की सूचना मिली। अवनीश ने इसकी जानकारी राहुल और प्रशांत को दी और पॉलीटेक्निक चौराहे पर बस पकड़वाने के लिए कहा। तीनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट राजकुमार सिंह ने बताया कि मटियारी चौराहे के पास एसयूवी गाड़ी के शोरूम के सामने हाईवे पर एक ट्रक खड़ी थी। जल्दबाजी में स्कूटी खड़ी ट्रक में घुस गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तीनों घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राहुल और प्रशांत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रशांत इकलौता बेटा था।

वहीं अवनीश को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। राहुल के चाचा सुरेश सिंह ने चिनहट कोतवाली में ट्रक चालक की लापरवाही बताते हुए तहरीर दी है। केस दर्ज कर लिया गया है। 

मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम

Two student died in road accident at lucknow
सड़क हादसे में राहुल सिंह और प्रशांत सिंह की मौत की खबर जब घरवालों को मिली तो दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। लोग रोते-बिलखते हुए लखनऊ पहुंचे। परिवारीजनों ने लोहिया अस्पताल के मॉर्च्युरी में शिनाख्त की।

वहीं हादसे की खबर रात को ही कॉलेज के छात्रों को मिल गयी थी। साथी छात्र अस्पताल से लेकर मर्च्युरी पर मौजूद रहे। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद राहुल व प्रशांत के शव को उनके परिवार के हवाले कर दिया और परिवार के लोग दोनों के शव लेकर गृह जनपद रवाना हो गए।

अवनीश के परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
आजमगढ़ निवासी छात्र अवनीश के परिवारीजनों की हालत काफी खराब है। सोमवार रात को ही अवनीश के दादा की मौत हुई थी। वह दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था कि अवनीश हादसे का शिकार हो गया।

परिवार के कुछ लोग लखनऊ रवाना हो गये। वहीं बाकी परिवारीजनों ने अवनीश के दादा के अंतिम संस्कार किया और लखनऊ के लिए चल दिए। डॉक्टरों के मुताबिक अवनीश की हालत काफी नाजुक है। अवनीश के पिता हरिलाल कैंट थाने की अर्दली बाजार पुलिस चौकी पर तैनात हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed