फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two student change gender to take advantage in examination

यूपी बोर्ड परीक्षाः इस लाभ के चक्कर में दो लड़कों का बदला 'जेंडर', अब गिरी गाज

Sat, 17 Feb 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 17 Feb 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Two student change gender to take advantage in examination
demo pic
यूपी बोर्ड की परीक्षा का नकल विहीन कराने व शुचिता बनाए रखने के लिए शासन ने परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे लगवाए हैं। उड़न दस्ते से लेकर अधिकारियों की जबावदेही तय की गई है। जिसके चलते कई परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ने के मामले सामने आ रहे थे। अब एक अजीब तरीके का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


चंदौली जिले में परीक्षा फार्म भरते समय भी गड़बड़ी की गई है। लड़के के नाम के आगे कुमारी लगाकर फार्म भरवा दिया गया। मामले का खुलासा गुरुवार को बबुरी स्थित अशोक इंटर कालेज में हुआ। जहां दो लड़के स्वकेंद्र का लाभ लेकर कुमारी लगाकर अब तक की परीक्षा दे चुके हैं। मामले का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज में दो परीक्षार्थी नाम के आगे कुमारी लगा कर स्वकेंद्र का लाभ लेते हुए परीक्षा दे रहे हैं। हाई स्कूल के परीक्षार्थी अंजनी कुमार तिवारी के नाम के आगे कुमारी लिखा था। वहीं इंटर के परीक्षार्थी शौर्य प्रताप सिंह के नाम के आगे भी कुमारी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना केंद्राध्यक्ष को दी। इसके पहले की परीक्षा दे चुके हैं। जानकारी के बाद केंद्र पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक भी पहुंच गए।

Two student change gender to take advantage in examination
demo pic
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रधानाध्यापक राणा प्रताप सिंह का कहना रहा कि मानवीय भूल के कारण छह फरवरी को जब अंजनी तिवारी बबुरी विद्यालय पर परीक्षा देने आया था।

उसे तुरंत वापस न कर उसको पेपर दिलवाया गया ताकि उसका साल खराब ना हो और फिर उसे पखनपुरा स्थित विद्यालय पर स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन अवार्ड ब्लैंक होने के कारण पुन: वह अशोक इंटर कॉलेज पर ही अपनी परीक्षा दिया।

जिसकी जानकारी डीआईओएस चन्दौली को भी थी। मामला बढ़ता देख उसे दोबारा 14 फरवरी को पुन: पखनपुरा भेजा गया जहां पर वह अपना आगामी पेपर देगा।

विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। केंद्र को काली सूची में डाला जाएगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed