फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sisters jumped Saryu River save brother both drowned search underway mourning prevails Ekadashi fast

UP News: भाई को बचाने के लिए सरयू में कूदीं दो सगी बहनें, दोनों डूबीं, तलाश जारी; एकादशी व्रत से पहले मातम

Wed, 24 Jun 2026 08:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 24 Jun 2026 08:04 PM IST
सार

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में एकादशी व्रत से पहले सरयू नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डूब रहे 10 वर्षीय भाई निर्भय को बचाने के लिए बड़ी बहन प्रियांशू नदी में कूदी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल दिया। बहन को डूबता देख प्रतिज्ञा भी कूद गई। दोनों बहनें लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two sisters jumped Saryu River save brother both drowned search underway mourning prevails Ekadashi fast
दर्दनाक हादसे के बाद बिलखती युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

Mau News: मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत में बुधवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान हृदयविदारक हादसा हो गया। डूब रहे छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें नदी की तेज धारा में समा गईं। देर शाम तक गोताखोरों और स्थानीय लोगों की तलाश के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गजियापुर निवासी किसान रामविलास यादव का परिवार एकादशी पर्व से पहले सरयू नदी में स्नान करने गया था। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार और गांव के लोग भी मौजूद थे। बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे स्नान के दौरान रामविलास यादव का पुत्र निर्भय (10) अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

भाई को संकट में देख बड़ी बहन प्रियांशू बिना देर किए उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई। उसने साहस दिखाते हुए अपने भाई को सुरक्षित किनारे की ओर धक्का दे दिया, लेकिन खुद तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगी। बड़ी बहन को संघर्ष करते देख छोटी बहन प्रतिज्ञा भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गई। हालांकि वह भी गहरे पानी में समा गई और दोनों बहनें देखते ही देखते लापता हो गईं।

घटना के बाद नदी तट पर अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तत्काल दोनों बच्चियों की तलाश में जुट गए। कई घंटों तक स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर मधुबन क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं खोज अभियान शुरू कराया।

पुलिस और प्रशासन की निगरानी में गोताखोरों की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाली है। दोनों बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed