{"_id":"5a1979924f1c1bce408b9163","slug":"two-sister-died-in-road-accident-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर पांच लोगों को बैठाया, दूसरी बाइक से हुई टक्कर, ट्राली के नीचे आने से दो मासूम बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर पांच लोगों को बैठाया, दूसरी बाइक से हुई टक्कर, ट्राली के नीचे आने से दो मासूम बहनों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
बच्चियों की मौत के बाद घर पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यातायात नियमों का पालन न करने से दो मासूम बहनें काल के गाल में समा गई। जिले के मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर शनिवार सुबह एक बाइक पर परिवार के पांच लोग जा रहे थे तभी दूसरी बाइक से टक्कर के बाद दो सगी मासूम बहनों की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई।
जबकि माता-पिता समेत तीन लोग जख्मी हो गए। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी जहांगीर (35) आलम पुत्र बशीर अहमद अपनी पत्नी सोमैया (30), मां हसीना बानो (60), बेटी वानिया (03) और सानिया (छह माह) के साथ बाइक से जा रहा था।
मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर दरियाबाद पुल के समीप पिचरी गांव के सामने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे सामने से एक बाइक आ गई। उस पर पावरलूम का भीम लदा हुआ था। इससे टक्कर के बाद सभी सड़क पर आ गिरे। तभी दोनों बच्चियां वानिया और सानिया ट्राली की नीचे आ गई।
विज्ञापन
मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जहांगीर, सोमैया और हसीना बानो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ मौके से फ़रार हो गया। ट्रैक्टर चालक भी वाहन सहित फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायलों को भी शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जहांगीर के पिता बशीर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। जहांगीर का एक बेटा शाहजहां (6) और बेटी शाहिना (9) है।

खड़े ट्रक में बाइक घुसने से युवक की मौत
युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बरदह थानान्तर्गत दुबरा बाजार में देर रात खड़े ट्रक के पीछे से बाइक घुसने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अजय (30) पुत्र छोटूराम निवासी ग्राम दुबरा (शेखपुरा) बाइक पर अपने भांजे सूरज पुत्र झिनकू निवासी ग्राम सुरहन थाना दिदारगंज के साथ के साथ शनिवार रात को मार्टीनगंज से दुबरा आ रहा था।
दुबरा बाजार के बाहर सड़क के किनारे ट्रक खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय अजय की रास्ते में मौत हो गई। सूरज को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
पत्नी उमा और दो वर्ष की बेटी नेन्सी हैं। पत्नी उमा गर्भवती है। अजय रायबरेली में लिफ्ट मैकेनिक का काम करता था। दीपावली में घर आया था। 25 नवंबर को वापस रायबरेली जाना था।