फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two planes diverted Varanasi airport Due to bad weather Bangalore to Patna and Delhi to Ranchi flights affected

खराब मौसम की वजह से दो विमान वाराणसी डायवर्ट, बंगलूरू से पटना और दिल्ली से रांची जा रहे थे विमान

Tue, 14 Sep 2021 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

मंगलवार को बंगलूरू से पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान और दिल्ली से रांची जा रहा  इंडिगो विमान डायवर्ट होकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। यह लगातार दूसरा दिन रहा जब रांची जा रहा विमान खराब मौसम के कारण डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचा। 

विज्ञापन
two planes diverted Varanasi airport Due to bad weather Bangalore to Patna and Delhi to Ranchi flights affected
वाराणसी एयरपोर्ट - फोटो : varanasi airport

विस्तार

मौसम खराब होने की वजह से मंगलवार को वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो विमान डायवर्ट होकर पहुंचे। स्पाइसजेट का विमान एसजी 768 दोपहर 12.30 बजे 126 यात्रियों को लेकर बंगलूरू से पटना जा रहा था। 2.30 बजे पटना हवाई क्षेत्र में विमान पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से विमान को उतरने की इजाजत नहीं मिली।

विज्ञापन


जिसके बाद विमान को डायवर्ट कर वाराणसी भेजा गया। 3.15 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को नाश्ता कराया गया। मौसम ठीक पर 4.45 बजे विमान यात्रियों को लेकर पटना रवाना हुआ। वहीं, दूसरी ओर इंडिगो विमान संख्या 6ई 2033 दिल्ली से रांची जा रहा था।
विज्ञापन


रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर एटीसी अधिकारियों से संपर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी। यह विमान शाम 6.30 बजे 167 यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed