फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two person submit there election form for nomination

नामांकन के पहले दिन दो ने भरे पर्चे, 132 ने लिए

Tue, 07 Feb 2017 09:24 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 07 Feb 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
two person submit there election form for nomination
नामांकन करने जाते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि 132 पर्चे लिए गए। सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन नौ फरवरी से शुरू होगा। 
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन  बलिया की फेफना सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी और बेल्थरारोड सीट से बसपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री घूरा राम ने नामांकन किया। जबकि बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 65 नामांकन पत्र दिए गए।
विज्ञापन

फेफना विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी अमृता तिवारी निर्धारित समय के बाद नामांकन करने पहुंची, जिस कारण उनका नामांकन नहीं हो सका। 
आजमगढ़ में सदर सीट से सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव और भाजपा के प्रत्याशी अखिलेश मिश्र गुड्डू समेत 40 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए।
अतरौलिया से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव ने भी पर्चा लिया, जबकि मऊ में 26 पर्चे लिए गए।
बलिया में नामांकन का कवरेज करने को लेकर जिला प्रशासन का रुख स्पष्ट नहीं होने से मीडिया कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नामांकन का कवरेज करने के लिए गए विभिन्न मीडिया छायाकारों एवं संवादाताओं को कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया गया। इस पर मीडिया कर्मियों ने गहरी नाराजगी जताई तथा जिला निर्वाचन अधिकारी से वार्ता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed