{"_id":"5bf1b369bdec2269ad754c68","slug":"two-person-arrested-in-varanasi-who-selling-tet-kake-question-paper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में टीईटी पेपर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, इतने रुपये में तय करते थे सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में टीईटी पेपर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, इतने रुपये में तय करते थे सौदा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने रविवार को टीईटी-2018 की परीक्षा के कूटरचित पेपर तैयार कर एक-एक लाख रुपये में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के सेंट मेरीज स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से कूटरचित प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका, टीईटी प्रवेशपत्र की 12 प्रति और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
टीईटी की परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के बारे मे जानकारी मिलने पर एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देश पर वाराणसी फील्ड यूनिट के निरीक्षक विपिन कुमार राय और अमित श्रीवास्तव की टीम को सूचना मिली कि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले अभ्यर्थियों से एक-एक लाख रुपये लेकर उन्हें पेपर बेचा गया है।
इस पर एसटीएफ ने सेंट मेरीज स्कूल के पास से जौनपुर के डॉ. लक्ष्मीकांत भारती तथा गाजीपुर के भगत सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। दो मोबाइल से भेजे गए कूटरचित प्रश्नपत्रों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे परीक्षाओं के कूटरचित पेपर तैयार कर परीक्षार्थियों को बेचते हैं। यह भी बताया कि प्रश्नपत्रों के उत्तर कुछ कक्ष निरीक्षकों को उनके व्हाट्सएप पर भेजकर संबंधित अभ्यर्थियों तक पहुंचाते भी हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों से अलग से पैसे लिए जाते हैं और कक्ष निरीक्षकों की भी इसमें हिस्सा दिया जाता है।

डिवाइस संग महिला और दो मुन्ना भाई दबोचे गए
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान रविवार को भदोही जिले में एक महिला शिक्षामित्र इलेक्ट्रानिक डिवाइस संग परीक्षा देते पकड़ी गई जबकि वाराणसी और जौनपुर में दो मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दबोचे गए। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कई केंद्रों पर प्रवेश पत्र में नाम पते गलत होने से परीक्षार्थी परेशान रहे।
भदोही के गोपीगंज स्थित गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक महिला कान में ब्लूटूथ लगाए दिखी। महिला पुलिस से चेक कराया गया तो उसके कपड़ों से एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुई। महिला शिक्षामित्र सुचिता देवी पत्नी घनश्याम बिंद निवासी करारी भटौली बरौत थाना हंडिया प्रयागराज की है।
पूछताछ में उसने बताया कि वह पेपर हल करने के लिए इसका प्रयोग कर रही थी। परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए ढाई लाख में सौदा तय हुआ था। इसमें 20 हजार रुपये उसने जगापुर निवासी नीतीश बिंद को दे दिए हैं। वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल में मधेपुरा बिहार निवासी बिट्टू कुमार गाजीपुर निवासी सुशील कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।
कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र पर दर्ज नाम, प्रमाण पत्र, फोटो आदि का मिलान किया तो संबंधित युवक के प्रवेश पत्र पर फोटो गलत मिला। वहीं इसके पास मिली बीटीसी की मार्कशीट भी गलत थी। केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उसने 10 हजार रुपये में सौदा तय किया था। जौनपुर के नेहरू बालोद्यान केंद्र पर पहली पाली में पंकज यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे अजय कुमार को कक्ष निरीक्षकों ने दबोच लिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।

इन दो विषयों ने उलझाया
वाराणसी में 68 केंद्रों पर हुई टीटीई परीक्षा में गणित और मनोविज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। अभ्यर्थियों के मुताबिक नियमानुसार इंटर स्तर तक के सवाल पूछे जाने थे लेकिन कुछ सवाल इसके ऊपर की कक्षाओं के आए थे। मिर्जापुर से परीक्षा देने आए संतोष कुमार ने बताया कि गणित, मनोविज्ञान के सवाल कठिन रहे। दूसरी बार टीईटी परीक्षा देने वाली महमूरगंज निवासी पदमा मिश्रा ने बताया कि इंटर स्तर के ही सवाल पूछे जाने थे लेकिन सवालों को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था।
दोनों पालियों में 5513 ने छोड़ी परीक्षा
दोनों पालियों की इस परीक्षा में पंजीकृत 64559 में 5513 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 40929 में 37657 ने परीक्षा दी और इस पाली में 3272 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 23634 में से 21387 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 2243 ने परीक्षा नहीं दी।
परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों ने लगाया जाम
टीईटी में मूल प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों ने जीटी रोड जाम कर विरोध जताया। रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज पर सुबह दस बजे पहुंचे अभ्यर्थियों के पास मूल प्रमाण पत्र नहीं था, जबकि वह फोटोकॉपी अपने पास रखे थे। इस वजह से उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।