UP: सॉरी, फॉरगिव अस... लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी
Varanasi News: वाराणसी जिले में स्थित एक होटल में भाई-बहन ने चेकआउट से पहले खुदकुशी कर ली। दोनों अपनी बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए काशी आए थे। होटल के कमरे से बड़ी बहन का मृत्यु प्रमाणपत्र और 6. 61 लाख रुपये मिले हैं।
विस्तार
इसे भी पढ़ें; Ballia News: मामूली विवाद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत छह घायल; एक की हालत गंभीर
हैदराबाद के रहने वाले थे भाई-बहन
आधार कार्ड, पैन कार्ड से दोनों की पहचान हैदराबाद निवासी गणेश गौड़ गुनालापल्ली (46) और लक्ष्मी गुनालापल्ली (38) के रूप में हुई। पुलिस परिजनों से संपर्क में जुटी है। होटल मैनेजर आसिफ ने बताया कि दोनों ने आठ फरवरी को काशी दर्शन पूजन की बात कहकर होटल का कमरा बुक किया था। 10 फरवरी को चेक आउट था।
पुलिस जांच में सामने आई ये बात
मंगलवार दोपहर दोनों को होटल छोड़ना था। जब होटल स्टाफ ने फोन किया और जवाब नहीं मिला तो उनके निजी नंबर पर कॉल किया। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खटखटाया गया। शक होने पर पुलिस को बुलाया।
कमरे में ये मिला
कमरे से आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप, पासपोर्ट और 6.61 लाख रुपये मिले। मौके पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, सिगरा थाना प्रभारी ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। कमरे से दवाइयां मिलीं। मृतकों में एक के मुंह से झाग आ रहा था। ऐसे में विषाक्त का सेवन करने की बात से इन्कार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पूरा मामला क्या है इसकी जांच की जा रही है। -गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी जोन