{"_id":"5ef840e779714932350f324e","slug":"two-people-died-of-azamgarh-in-accident-by-truck-and-bolero-car-collision-in-muzaffarpur-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, आजमगढ़ के दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, आजमगढ़ के दो लोगों की मौत
Sun, 28 Jun 2020 12:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद कार।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दो लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की खबर से मृतकों के गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के गांव रस्तीपुर निवासी दो लोगों की बिहार के मुजफ्फरपुर में कार और ट्रक की भिड़ंत में मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से गायल हुआ है। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
तरवां थाना निवासी रस्तीपुर ग्राम सभा के तीन लोग किराए पर बोलेरो लेकर रोपनी के लिए बिहार से मजदूरों को लाने के लिए गए थे। शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में ही ट्रक और बोलेरो से टक्कर हुई। इसमें दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मरने वालों में रस्तीपुर निवासी ड्राइवर हरेंद्र राम कुमार(24) पुत्र शक्ति राम, सेवानिवृत्त कंडक्टर सिद्धनाथ सिं (60) पुत्र कवलधारी सिंह शामिल हैं। वशिष्ठ(40) पुत्र भगेलु को गंभीर चोट आई हैं। इनका इलाज चल रहा है।