फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two people died in road accident after collision of scorpio and bike in varanasi

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत; मातम में बदली होली की खुशियां

Fri, 14 Mar 2025 04:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। होली की खुशियों के बीच हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर से हुई।

विज्ञापन
two people died in road accident after collision of scorpio and bike in varanasi
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय के पास गढ़वा मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनाें युवक बाइक के साथ स्कार्पियो के बंफर में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन को जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। एसओ अतुल सिंह और सिपाही राजन सिंह घायल हो गए। पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर छह बाइक भी जब्त की है। सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर बवाल करने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के तरना भरलाई निवासी वीरेंद्र प्रताप (35) और विशेन कुमार (30) दोपहर के समय बाइक से शहर की ओर से घर लौट रहे थे। गढ़वा मोड़ पर जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में बाइक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घर के पास हुई घटना से आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन को चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही से हादसा हुआ।

बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल सिंह हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया तो सभी उग्र हो गए और लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान एसओ अतुल सिंह के हाथ में चोट लगी और सिपाही राजन सिंह के सिर फट गया। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान छह बाइक जब्त की गई और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। राजन सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हिंसा और पुलिस पर हमले के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बड़ागांव थाना क्षेत्र के व्यासबाग स्थित कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। आजमगढ़ के मेंहनगर थाना के दौलतपुर के मूल निवासी कमलेश यादव शिवपुर के हटिया में रहते थे। रात 9 बजे वह अपनी बाइक से हरहुआ बाजार से घर लौट रहे थे। व्यास बाग स्थित एक कॉलेज के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल कमलेश को स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को रिश्तेदार नंदलाल यादव ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed