{"_id":"5e68c00b8ebc3eebb63aee99","slug":"two-people-died-hit-by-pickup-accident-on-holi-dj-dance-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की खुशियों के फीके हुए रंग, डांस करते लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की खुशियों के फीके हुए रंग, डांस करते लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत
Wed, 11 Mar 2020 04:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में होली का रंग एक दम मातम में बदल गया। लोग होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मना रहे थे, अचनाक ही लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चपईल गांव में मंगलवार को डीजे की धुन पर ग्रामीण नांच रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित पिकअप ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां डॉक्टर ने गोविंद(29) और रमेश को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को दोनों को पोस्टमार्टम कराया गया।
