फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two new platforms will be built at Varanasi Cantt railway station, will cost ten crore rupees

वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्म, दस करोड़ रुपये की आएगी लागत

Wed, 21 Jul 2021 01:11 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 21 Jul 2021 01:11 AM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन पर अभी नौ प्लेटफार्म हैं। नए प्लेटफार्म बन जाने पर ट्रेनों को आउटर पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय से प्लेटफार्म तक पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन
Two new platforms will be built at Varanasi Cantt railway station, will cost ten crore rupees
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर अब नौ नहीं कुल 11 प्लेटफार्म होंगे। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। स्टेशन के लोहता साइड में प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 से जुड़ते हुए दो और डॉक प्लेटफार्म 10 और 11 बनाए जाएंगे। दोनों प्लेटफार्मों को बनाने में कुल दस करोड़ की लागत आएगी और 2023 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे कैंट स्टेशन पर ट्रेनों को आउटर पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय से प्लेटफार्म तक पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन


इस समय कैंट रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए रेलवे की ओर से कई कार्य कराए जा रहे हैैं। इसमें यार्ड रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट, तीन मंजिला नए भवन का निर्माण, सर्कुलेटिंग एरिया में काम, प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को विकसित करने जैसे कई कार्य हैं। इसी प्रकार स्टेशन पर यात्रियाें की सुविधा और ट्रेनों को निर्बाध प्लेटफार्म पर खड़ा करने के लिए दो नए डॉक प्लेटफार्म बनाने की कार्ययोजना रेलवे ने बनाई है। इन प्लेटफार्मों की निर्धारित लंबाई 686 मीटर और चौड़ाई 12 से 13 मीटर रखी गई है, जिससे की अधिकतम कोच वाली यात्री गाड़ी भी इन प्लेटफार्मों पर खड़ी हो जाएं और यात्रियों को कोई परेशानी न हो। 

विज्ञापन

रेलवे के डॉक प्लेटफार्म एक तरफ से होते हैं बंद

डॉक प्लेटफार्म एक छोर से बंद होते हैं। इन प्लेटफार्मोें पर ट्रेन जिस दिशा से आती है, उसे उसी दिशा में वापस लौटना होता है। डॉक प्लेटफार्म से आगे जाने के लिए ट्रेनों को दूसरी दिशा में वापस जाकर ट्रैक चेंज करना पड़ता हैं। लखनऊ से बनारस आने वाली ट्रेनों को डॉक प्लेटफार्म संख्या 10 और 11 पर खड़ा कर उसी दिशा में वापस लौटा दिया जाएगा। 

कैंट के स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर दो नए डॉक प्लेटफार्म संख्या 10 और 11 का निर्माण किया जाएगा, जहां पर ट्रेनें आएंगी और उसी दिशा में यात्रियों को लेकर निकल जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed