{"_id":"5ebe75718ebc3e85b54f7a7c","slug":"two-more-corona-positives-including-ims-bhu-retired-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Breaking: IMS बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Breaking: IMS बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव
Fri, 15 May 2020 04:26 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 15 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के एक रिटायर्ड प्रोफेसर समेत तीन और लोगों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमे जंसा निवासी मुंबई से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 93 हो गई है जबकि एक्टिव केस 36 हैं।
विज्ञापन
जिले में एक के बाद एक मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शिवाला निवासी 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर और पहले ही संक्रमित हुए नरिया निवासी पूर्व एडीएम के 42 वर्ष बेटे की कोरोना रिपोर्ट आईएमएस बीएचयू के माइक्रो बायोलॉजी लैब से पॉजिटिव आने के बाद दोनों लोगो को भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
उधर शाम को ही मुंबई से लौटे जंसा के लच्छीपुर गांव के 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 12 मई को मुंबई से आने के बाद युवक ईएसआई हॉस्पिटल में जांच कराने गया था। बताया कि अब तक संक्रमित 93 में अब प्रवासी श्रमिको की संख्या 7 हो गई है,जिसमे कोलकाता के 2 और मुम्बई से आये 5 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
बताया कि जिले में अब तक संक्रमित 93 मरीजो में 2 की मौत, 55 डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि वर्तमान में 36 का इलाज चल रहा है। उधर शिवाला और जंसा में संक्रमित मरीज मिलने के बाद अब इसे भी हॉट स्पॉट बनाया गया है,जो जिले का 34 वा और 35 वां हॉट स्पॉट होगा।