{"_id":"596fb35b4f1c1bd6258b4657","slug":"two-more-accused-of-violence-in-varanasi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी बवाल मामले में दो और गिरफ्तार, अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी बवाल मामले में दो और गिरफ्तार, अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आए दोनों आरोपी पथराव करते हुए वीडियो कैमरे में दिखे थे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सिगरा थाने के समीप फातमान मार्ग पर बवाल करने के आरोप में बुधवार को लल्लापुरा निवासी एनुल और उसके पड़ोसी नूरूल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दोनों की गिरफ्तारी बवाल के दौरान पथराव करते हुए वीडियो के आधार पर की गई है। उधर, अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की चार टीमों की छापेमारी जारी है।
काशी विद्यापीठ के पीछे स्थित एक धर्मस्थल के संबंध में बेवजह अफवाहें फैलाकर रविवार की रात लल्लापुरा, पितरकुंडा और औरंगाबाद के कई लोगों ने बीते रविवार की रात सिगरा थाने के समीप पुलिस पर पथराव किया था। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की गई थी।
विज्ञापन
घटना को लेकर सिगरा थाने में 14 नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी धर्मस्थल की देखभाल करने वाले सज्जाद और उसके बेटे राजू को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं, वीडियो फुटेज से एनुल और नूरूल की तस्दीक होने के बाद पुलिस ने दोनों को लल्लापुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी जारी है। जिस विवादित जमीन को लेकर मामला तूल पकड़ा था वहां एहतियातन फोर्स तैनात है।