{"_id":"5d8bb38f8ebc3e01451c1aa5","slug":"two-mobile-phones-recovered-from-ghazipur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर जेल से दो मोबाइल फोन बरामद, मच गई अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर जेल से दो मोबाइल फोन बरामद, मच गई अफरातफरी
Thu, 26 Sep 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर जिला जेल
- फोटो : file photo
जिला जज उमेश कुमार शर्मा, डीएम के बाला जी तथा एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। अफसरों ने जेलर को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बंदियों से समस्याओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
जिला जज के साथ डीएम और एसपी के जेल पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने सभी बैरकों की तलाशी ली। दो बैरकों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। अधिकारियों ने बंदियों से समस्याओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद भोजनालय देखा।
विज्ञापन
बंदियों के रहने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था और शौचालय के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार से बंदियों के बारे में जानकारी ली। महिला बंदियों के बारे में भी पूछताछ की। जिलाधिकारी ने बताया कि जेल से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे शासन और जेल के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन