{"_id":"6937358c736dd733990d63bb","slug":"two-medals-won-in-shooting-competition-in-three-days-varanasi-news-c-20-vns1056-1213791-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तीन दिन में निशानेबाजी की स्पर्धा में जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तीन दिन में निशानेबाजी की स्पर्धा में जीते दो पदक
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित छठवीं पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मानस नगर एक्सटेंशन निवासी सुमेध पाठक ने तीन दिन में दूसरा पदक हासिल किया है। यह सफलता उन्होंने दिल्ली के करणी शूटिंग रेंज पर 5 से 10 दिसंबर तक खेले जा रहे मुकाबले में हासिल की है।
उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल एकल स्पर्धा में कांस्य, जबकि मिक्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है। मिक्स स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की सुमेधा और आकाश की जोड़ी ने रजत पदक पर निशाना साधा है। यूपी रायफल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक ने कहा कि सुमेधा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह सफलता लगातार मैचों में हिस्सा लेने और अभ्यास का परिणाम है। इस जीत के साथ सुमेधा के पदकों की संख्या 20 हो गई है।