{"_id":"58092bd94f1c1b434b704bf6","slug":"two-maoists-arrested-provider-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों को असलहे मुहैया कराने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों को असलहे मुहैया कराने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Fri, 21 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
नक्सलियों को असलहा मुहैया कराने का आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और चंदौली से गिरफ्तार किए गए दस नक्सलियों को असलहे और विस्फोटक सामग्री मुहैया कराने वाले दो नक्सलियों को बुधवार की रात एटीएस वाराणसी की स्पेशल टीम ने बिहार के रोहतास जिले के मुरही गांव से गिरफ्तार किया है। इनमें से एक रोहतास के दरिगांव थाना क्षेत्र के बुढ़ई का सिपाही राम है और दूसरा मुरहीं का धर्मवीर यादव। शनिवार से अब तक यूपी एटीएस नक्सली गतिविधियों में लिप्त 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रोें का कहना है कि एटीएस नक्सली गतिविधियोें से जुड़े कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द ही कर सकती है।
यूपी एटीएस ने शनिवार की रात दस घंटे तक ऑपरेशन चलाकर नोएडा के दो स्थानों से नौ और रविवार को चंदौली के इलिया क्षेत्र के निचोटकलां गांव से एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। उनसे भारी संख्या में असलहे और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई थी। उनसे पूछताछ में पता चला कि उन्हें असलहे और विस्फोटक पदार्थ बिहार के रोहतास जिले के सिपाही राम, धर्मवीर यादव और उनके कुछ साथी उपलब्ध कराते हैं।
इस जानकारी के आधार पर वाराणसी एटीएस की टीम ने मंगलवार से अपना जाल रोहतास के दरीगांव थाना क्षेत्र में बिछाया। बुधवार रात जब दोनों मुरही स्थित अपने ठिकाने पर पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस वाराणसी के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि दोनों नोएडा में वांछित थे। उन्हें गिरफ्तार कर एक टीम के साथ नोएडा रवाना कर दिया गया है।