फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Two lane road will be built from Babatpur canal to Baragaon police station

वाराणसी न्यूज: नवरात्रि तक शहर में रहेगा बिजली संकट, 12 घंटे तक गुल रह सकती है बिजली, ये है वजह

Wed, 11 Oct 2023 07:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2023 07:44 AM IST
सार

शहर में कई सड़कों और ट्रांसफार्मरों का मरम्मत कार्य चल रहा है। सड़कों की मरम्मत के साथ जलकल की ओर से भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे ज्यादा समय तक शटडाउन लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Two lane road will be built from Babatpur canal to Baragaon police station
बिजली गुल... - फोटो : ani

विस्तार

नवरात्रि तक शहर में बिजली संकट बना रहेगा। सड़कों की मरम्मत ओर भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के कारण ज्यादा समय तक शटडाउन लिया जा रहा है। मंगलवार को बिजली कटौती की गई। शहर के कई मोहल्लों में सुबह नौ बजे से लेकर रात के नौ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। दिन तो कैसे भी कट गया लेकिन शाम ढलते ही उहापोह की स्थिति बनी रही। उपभोक्ता बिजली उपकेंद्रों से लेकर अधिकारियों को फोन लगाने लगे लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया। कई मोहल्लों में लोग पानी के लिए परेशान रहे। नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी न्यूज: फुटबाल कोच ने फांसी लगाकर दी जान, तीन साल पहले विधवा महिला से की थी शादी, आए दिन होता था विवाद
विज्ञापन


शहर में कई सड़कों और ट्रांसफार्मरों का मरम्मत कार्य चल रहा है। सड़कों की मरम्मत के साथ जलकल की ओर से भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे ज्यादा समय तक शटडाउन लिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक नवरात्रि तक सभी सड़कों को बनाने के आदेश के कारण काम तेजी से किया जा रहा है। विभागीय कार्यों के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने को कहा गया है। लेकिन शहर में हो रहे विकास कार्यों के कारण आपूर्ति बाधित रही है। यही स्थित नवरात्र तक रहेंगे। ऐसे हालात अभी कुछ और दिन तक रहेंगे। - आनंद प्रकाश शुक्ला, मुख्य अभियंता, पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed