{"_id":"65253fd92a448930f7001baa","slug":"football-coach-committed-suicide-by-hanging-himself-had-married-a-widowed-woman-three-years-ago-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी न्यूज: फुटबाल कोच ने फांसी लगाकर दी जान, तीन साल पहले विधवा महिला से की थी शादी, आए दिन होता था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी न्यूज: फुटबाल कोच ने फांसी लगाकर दी जान, तीन साल पहले विधवा महिला से की थी शादी, आए दिन होता था विवाद
Tue, 10 Oct 2023 05:43 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 10 Oct 2023 05:43 PM IST
सार
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नई बस्ती जलालीपट्टी निवासी फुटबॉल कोच (35 वर्षीय) प्रकाश उर्फ अन्नू श्रीवास्तव ने सोमवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार की रात फुटबॉल के कोच ने जलालीपट्टी स्थित किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नई बस्ती जलालीपट्टी निवासी फुटबॉल कोच (35 वर्षीय) प्रकाश उर्फ अन्नू श्रीवास्तव ने सोमवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि प्रकाश अपने चार भाइयों में मंझला भाई था। वह प्रयागराज में एक विधवा महिला जिससे एक बच्चा भी है, प्रेममविवाह कर झूंसी प्रयागराज में रहकर नवोदित बाल खिलाड़ियों को फुटबॉल सिखाता था।
विज्ञापन
सोमवार को ही वह प्रयागराज से बाइक से जलालीपट्टी स्थित अपने घर पर आया। सोमवार की देर रात कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मंडुवाडीह थाने के प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्रा व चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने बताया कि मृतक का पत्नी से आए दिन विवाद भी होता रहता था। सोमवार को प्रकाश बाइक से अकेले ही वाराणसी स्थित जलालीपट्टी में अपने किराए के मकान पर आया जबकि पिता अन्य दो बेटों के साथ प्रकाश की बहन से मिलने उसके घर चले गए।