फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two lakh rupees stolen from warehouse; incident captured on CCTV.

Varanasi News: गोदाम से दो लाख रुपये चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 22 Jun 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen from warehouse; incident captured on CCTV.
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुरा में एक गोदाम से दो लाख रुपये की चोरी हो गई। सीसी टीवी कैमरे में दुकान का कर्मचारी चोरी करते हुए कैद हुआ। पीड़ित व्यापारी ने चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के मढ़वा निवासी आलोक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका हबीबपुरा में एक गोदाम है। वह अपने व्यापार का नकद रुपया गोदाम के काउंटर में ही रखते थे। 15 जून की सुबह करीब छह बजे गोदाम से दो लाख रुपये चोरी हो गए। मकान के नीचे स्थित दुकान में काम करने वाले कर्मचारी हिमांशु गुप्ता ने चोरी को अंजाम दिया। हिमांशु ने काउंटर से दो लाख रुपये पार कर दिए। गोदाम के सीसीटीवी फुटेज में हिमांशु गुप्ता की करतूत कैद हुई। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इसकी जांच एसआई विकास कुमार मिश्रा को जांच सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कर्मचारी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed