{"_id":"62395eaaf3af2415eb73292f","slug":"two-lakh-robbery-case-from-biscuit-trader-exposed-four-accused-including-servant-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने ही रची थी लूट की साजिश: बिस्किट कारोबारी से दो लाख की लूट मामले का पर्दाफाश, नौकर सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकर ने ही रची थी लूट की साजिश: बिस्किट कारोबारी से दो लाख की लूट मामले का पर्दाफाश, नौकर सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Mar 2022 10:59 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के महमूरगंज स्थित बिरदोपुर में सोमवार की दोपहर बिस्किट कारोबारी से हुई दो लाख रुपये लूट की घटना में भेलूपुर पुलिस ने 12 घंटे में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि बरामद कर ली गई। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि नौकर राजनारायण ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिल कर लूट की साजिश रची थी। सभी के अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में राजनारायण, रोहित श्रीवास्तव, विकास सिंह और दीपक रावत ने बताया कि लूट को अंजाम देने के लिए पिछले एक सप्ताह से योजना बन रही थी।
विज्ञापन
वही जिस बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया, वह बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस आयुक्त के अनुसार मात्र 12 घंटे में भेलूपुर पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को न्यायालय में मंगलवार को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन