फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two JCBs, government property worth Rs 30 crore freed in six hours

Varanasi News: दो जेसीबी, छह घंटे में 30 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

Sun, 10 May 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two JCBs, government property worth Rs 30 crore freed in six hours
नगर निगम की टीम को हल्के विरोध का करना पड़ा सामना, अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर कब्जे में ली जमीनमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। कंदवा के बाद अब निगम की टीम ने चौकाघाट राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर बड़ी कार्रवाई की। अवैध रूप से कब्जाई गई 12 बिस्वा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। बाजार दर के अनुसार इस भूमि की कीमत 30 करोड़ रुपये है।
चौकाघाट मार्ग पर कुछ दबंगों ने बंजर भूमि पर टिनशेड और दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा कर रखा था। यहां न केवल गाड़ियां खड़ी की जा रही थीं, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी थीं। शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जमीन की जांच कराई। भूमि के बंजर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को जमीन कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के आदेश पर सहायक नगर आयुक्त व नायब तहसीलदार शेष नाथ के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और अतिक्रमण दस्ता दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन भारी बल और निगम की मुस्तैदी के आगे एक न चली। छह घंटे तक कार्रवाई में निर्माणों को ध्वस्त कर पूरी जमीन को निगम ने अपने घेरे में ले लिया। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पास प्राइम लोकेशन और मेन रोड पर होने के कारण इस जमीन की कीमत काफी अधिक है। राजस्व विभाग के अनुमान के मुताबिक, यहां जमीन की बाजार दर डेढ़ से दो करोड़ रुपये प्रति बिस्वा है। इस प्रकार 12 बिस्वा जमीन मुक्त कराकर निगम ने भू-माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article