फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two injured including former student leader in fighting and firing

Varanasi: गंगा पार टेंट सिटी के पास मारपीट और फायरिंग, पूर्व छात्रनेता समेत दो घायल

Sat, 25 Feb 2023 09:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2023 09:32 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा की रेत पर बसाई गई टेंट सिटी के समीप शुक्रवार की शाम मारपीट और फायरिंग हुई। गोली लगने से पूर्व छात्रनेता जितेंद्र यादव (25) घायल हो गया। वहीं मारपीट में जितेंद्र के दोस्त हरिओम यादव (25) का सिर फट गया।

विज्ञापन
Two injured including former student leader in fighting and firing
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में घायलों को भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा की रेत पर बसाई गई टेंट सिटी के समीप शुक्रवार की शाम मारपीट और फायरिंग हुई। गोली लगने से मुगलसराय स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज का पूर्व छात्रनेता जितेंद्र यादव (25) घायल हो गया। इससे पहले हुई मारपीट में जितेंद्र के दोस्त हरिओम यादव (25) का सिर फट गया। दोनों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं, इस घटना को लेकर रामनगर थाना और चंदौली जिले की पुलिस काफी देरी तक सीमा विवाद में उलझी रही। अंतत: घटनास्थल रामनगर थाना क्षेत्र का निकला। पुलिस छात्र गुटों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई को वजह मान कर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुई थी कहासुनी

चंदौली जिले के कटेसर गांव का निवासी जितेंद्र यादव मुगलसराय स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में वर्ष 2019 में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुका है। मौजूदा समय में वह नाटीइमली में अपने पिता वीरेंद्र यादव की दुग्ध उत्पाद की दुकान में हाथ बंटाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र अपने चचेरे भाई हरिओम और दोस्त किशन यादव के साथ शाम के समय टेंट सिटी के समीप रेत पर कोदोपुर क्षेत्र की ओर घूमने गया था। उसी दौरान आठ-दस लड़के गंगा में नहा रहे थे। बताया जाता है कि पानी के छींटे पड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों में डंडे से मारपीट होने लगी।

उसी दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। असलहे से निकली गोली जितेंद्र की पीठ में बायीं तरफ आर-पार होते हुए निकल गई। दूसरी गोली किसी को नहीं लगी। मारपीट में हरिओम के सिर में गंभीर चोट लगी है। जितेंद्र के दोस्त किशन की सूचना पर परिजन आए। आननफानन जितेंद्र और हरिओम को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

इंस्पेक्टर रामनगर भरत उपाध्याय ने बताया कि जितेंद्र ने बताया है कि सीहाबीर गांव निवासी एक युवक के मामा का घर कटेसर गांव में है। उसी युवक ने फायरिंग की है। उसके साथ के अन्य युवकों को वह नहीं जानता है। मारपीट और फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीम गठित की गई है।

दो छात्र गुटों के बीच नौ महीने से वर्चस्व की लड़ाई

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामनगर क्षेत्र में दो छात्र गुटों के बीच नौ महीने से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लड़ाई की शुरुआत कोदोपुर इलाके से हुई थी। उस समय से जिस गुट को जब मौका मिलता है वह दूसरे पक्ष पर हमला कर देता है।
वर्चस्व की लड़ाई को लेकर ही दो महीने पहले साहित्यनाका मोड़ पर उसी युवक का नाम मारपीट और बाइक जलाने में आया था, जिसे जितेंद्र ने गोली मारने का आरोपी बताया है। इस मामले में एक युवक जिलाबदर किया गया था और चार अन्य के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed