फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two hard core criminal arrested in varanasi

बनारस में 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोचा, शातिर बदमाश भी हत्थे चढ़ा

Tue, 20 Nov 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 20 Nov 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
two hard core criminal arrested in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के टकटकपुर से सोमवार को मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश सीरगोवर्धनपुर निवासी अनिल यादव उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। कल्लू के पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और मोबाइल बरामद कर उसे कैंट थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि टकटकपुर चौराहा के समीप अनिल यादव उर्फ कल्लू अपने एक साथी के साथ मौजूद है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर विपिन कुमार राय और अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। कल्लू की घेरेबंदी की गई तो उसने दो राउंड फायरिंग की लेकिन वो पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, कल्लू का साथी मौके से भाग निकला। पूछताछ में कल्लू ने बताया कि 2014 में रवि साहनी को उसने गोली मारी थी और जेल गया। इसी दौरान अपराधियों की संगत में आया और 2016 में सीरगोवर्धनपुर निवासी राजेश यादव की हत्या के बाद से जेल में निरुद्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग तीन माह पहले जेल से छूटने के बाद अपने साथी सुदीप यादव उर्फ  गोलू और सत्यम सिंह के साथ सितंबर 2018 में लंका क्षेत्र के लौटूबीर मंदिर के समीप ट्रक चालक को गोली मार कर 56 हजार रुपये लूट लिया था। इसके बाद एक .32 बोर की एक देसी पिस्टल खरीदा और मुंबई रह रहा था। सीरगोवर्धनपुर और डाफी बाईपास क्षेत्र में वर्चस्व कायम कराने के इरादे से एक अपराधी की हत्या करने आया था लेकिन उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

लूट और रंगदारी मांगने का आरोपी भुंवर हत्थे चढ़ा

 लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे डेढ़ दर्जन मामलों के आरोपी सीरगोवर्धनपुर निवासी राजेश उर्फ भुंवर यादव को लंका पुलिस ने सोमवार को डाफी बाईपास से गिरफ्तार लिया। भुंवर के पास से पुलिस ने .32 बोर की देसी पिस्टल, चार कारतूस, बाइक, सोने की चेन और चार हजार रुपया बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली थी कि भुंवर डाफी टोल प्लाजा की ओर आ रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर लंका ने बीएचयू चौकी प्रभारी अमरेंद्र पांडेय और विनायक त्रिपाठी व अजय सिंह के साथ टोल प्लाजा के समीप विश्व सुंदरी पुल पर घेरेबंदी की। रामनगर की ओर से बाइक से आ रहे भुंवर को पुलिस टीम गिरफ्तार कर लंका थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार भुंवर का भाई अशोक यादव 25 हजार का इनामी बदमाशी था और बीते जनवरी महीने में उसे मुठभेड़ में लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भुंवर 2005 मेें हत्या के आरोप में जेल गया था और जमानत पर छूटने के बाद लूट, रंगदारी जैसी कई वारदातों में उसका नाम सामने आया।

अप्रैल 2017 में रमना गांव के बाइक मिस्त्री जयप्रकाश से रंगदारी न मिलने पर भुंवर ने उस पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भुंवर ने हमला किया था। अप्रैल 2018 में लंका थाना के छित्तूपुर में शराब सेल्समैन को अधमरा कर 50 हजार रुपये की लूट का भी भुंवर मुख्य आरोपी था।

फायरिंग कर फरार हुआ बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए ढुंढुआ सरैया निवासी सतीश यादव को रविवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चौबेपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 27 जनवरी की रात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाश राजवारी हवाई पट्टी पर मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर श्याम रतन यादव, विष्णु यादव और प्रभाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ढुंढुआ सरैया निवासी सतीश यादव और भीम यादव पुलिस टीम को धक्का देकर भाग निकले थे। सतीश को गिरफ्तार कर भीम की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed