फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two GRP constable line hazir after Misbehave with BJP leader

बनारस में भाजपा आईटी सेल प्रभारी से कहासुनी के बाद दो सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 15 Jun 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Jun 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Two GRP constable line hazir after Misbehave with BJP leader
कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भाजपा महानगर आईटी सेल के प्रभारी कुशाग्र श्रीवास्तव और जीआरपी सिपाहियों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव को मौके पर आकर हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार की रात हुई इस घटना की विधायक ने जीआरपी के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। उस आधार पर गुरुवार को दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं इस पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी सीओ जीआरपी वाराणसी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर यह विवाद हुआ था। भाजपा आईटी सेल प्रभारी कुशाग्र श्रीवास्तव और जीआरपी सिपाहियों के बीच कहासुनी और विवाद की जानकारी पाकर विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जीआरपी एसपी और सीओ को फोन पर इस पूरे मामले की जानकारी दी थी। उधर, सिपाहियों ने भी कुशाग्र पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। सिपाही उमेश यादव और विकास पाल को लाइन हाजिर करने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एसपी जीआरपी इलाहाबाद परिक्षेत्र ने बताया कि दो-तीन दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed