फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two group tension face to face over illegal possession of land of amethi royal family in mirzapur fear of incident like Umbha kand

मिर्जापुरः अमेठी के राजा की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, उभ्भा जैसी घटना का डर

Thu, 29 Jul 2021 09:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jul 2021 09:28 PM IST
सार

अमेठी के राजा की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में बात बढ़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई वर्ना उभ्भा जैसी घटना की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
Two group tension face to face over illegal possession of land of amethi royal family in mirzapur fear of incident like Umbha kand
गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के गांव ककरद में बृहस्पतिवार को अमेठी के राजा की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसे लेकर वहां तनाव हो गया। बात बढ़ने से पहले सूचना मिल जाने पर पटेहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई वर्ना उभ्भा जैसी घटना की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन


राजा विजयपुर की ओर से अमेठी के राजा भागवत बक्श सिंह को 13 बीघा जमीन दान में दी गई थी। दोनों राजाओं की मृत्यु हो चुकी है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि राजा विजयपुर ने अपनी बेटी की शादी राजा भागवत बक्श सिंह के साथ की थी। राजा भागवत बक्श की मौत के बाद अब उस जमीन के वारिस नाती संजय सिंह पुत्र रणंजय सिंह हैं।
विज्ञापन


ग्राम सभा ककरद के खतौनी में आज भी अमेठी के राजा संजय सिंह का नाम दर्ज है। राज परिवार का कोई सदस्य ककरद गांव में नहीं रहता है। जमीन का वारिस गांव में न होने से धीरे-धीरे जमीन पर कोल बस्ती बस गयी। शेष बची हुई जमीन को हथियाने के लिए बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसे लेकर वहां तनाव हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और चौकी प्रभारी पटेहरा राम निवास सिंह कुशवाहा दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर काबू कर लिया वरना उभ्भा जैसी घटना की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीओ नक्सल अजय कुमार राय ने कहा कि राजा की जमीन पर कब्जा करने के लिए दो पक्ष मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों के कब्जे को लेकर विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed