फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two girls stolen purse full of money of woman in auto at varanasi whome for who came for treatment of her father after pledging her husband ring

वाराणसी: पति की अंगूठी गिरवी रख पिता के इलाज के लिए आई महिला संग उचक्कागिरी, रुपयों से भरा पर्स दो युवतियों ने उड़ाया

Fri, 30 Jul 2021 03:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 03:08 PM IST
सार

ऑटो में बैठी महिला ने अपने बैग में पर्स को रखा था। पर्स में साढ़े दस हजार रुपये कैश, दो जोड़ी पायल, आधार और पैन कार्ड थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला मगर कोई सफलता हाथ नहीं नहीं लगी। 
 

विज्ञापन
two girls stolen purse full of money of woman in auto at varanasi whome for who came for treatment of her father after pledging her husband ring
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी महिला संग 10 हजार रुपये की उचक्कागिरी हो गई। पांडेयपुर इलाके में ऑटो पर बैठी महिला का पर्स दो युवितयों ने उड़ा दिया। पर्स में साढ़े दस हजार रुपये कैश, दो जोड़ी पायल, आधार और पैन कार्ड थे। पीड़िता के अनुसार पिता की तबीयत खराब होने पर पति की अंगूठी गिरवी रखकर पैसे का इंतजाम कर मायके जा रही थी।

विज्ञापन


कैंट थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला मगर दोनों महिलाओं का सुराग नहीं लगा। बता दें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को भी मिर्जापुर के नारायणपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता गिरधारी पटेल को झांसा देकर टप्पेबाजों ने स्कॉर्पियो में रखा एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया था।  
विज्ञापन


बैग में आठ लाख कीमत की लाइसेंसी विदेशी पिस्टल, कारतूस और दो मोबाइल सहित अन्य कागजात भी थे। हालांकि पुलिस ने देर शाम बैग को बरामद कर लिया। सर्विलांस टीम ने बैग में रखे मोबाइल की लोकेशन पाकर पड़ाव क्षेत्र में पहुंची तो टप्पेबाज बैग से एक लाख नगदी निकाल कर भाग निकले। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस सहित बैंक-पासबुक को बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में रखा पर्स हो गया गायब

भदोही जिले के गौरा गांव निवासी राजू मिश्रा की पत्नी पिंकी मिश्रा का मायका वाराणसी के धरसौना गांव में है। पिंकी के पिता लालजी तिवारी की तबीयत इन दिनों खराब है। वह मोहांव स्थित एक  निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पिता के उपचार के लिए पिंकी अपने पति की सोने की अंगूठी सात हजार रुपए में गिरवी रखी थी। 3,500 रुपए पिंकी के पास पहले से थे।

शुक्रवार को भदोही से पिंकी पांडेयपुर आई। पांडेयपुर में वह अपने दो बच्चों के साथ मोहांव जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। इसी बीच दो महिलाएं आकर ऑटो में बैठी। लगभग 500 मीटर दूर जाने पर दोनों महिलाएं ऑटो से उतर गईं।  पिंकी ने बताया कि दोनों महिलाएं उतरीं तो दोनों बच्चे जूस पीने की जिद करने लगे।

वह जूस पिलाने के लिए अपने बैग से छोटा पर्स निकालने की कोशिश की तो वह नहीं मिला।  पूरा बैग खोजने के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ आननफानन पांडेयपुर पुलिस चौकी पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई। 

पांडेयपुर चौकी पुलिस ने कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी। कैंट थाने की पुलिस आई और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। आऱोपी दोनों महिलाओं का सुराग नहीं लगा। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed