{"_id":"6001d7428ebc3e33be252b65","slug":"two-girls-missing-from-lucknow-recovered-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से फरार दो युवतियां मिर्जापुर से बरामद, फर्जी आधार कार्ड पर सहेली के साथ युवक बनकर रह रही थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से फरार दो युवतियां मिर्जापुर से बरामद, फर्जी आधार कार्ड पर सहेली के साथ युवक बनकर रह रही थीं
Fri, 15 Jan 2021 11:26 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से लापता दो युवतियां बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मिली थीं। वे फर्जी आधार कार्ड पर किराये के मकान में रहती थीं। बृहस्पतिवार को उनको खोजते हुए परिजन पुलिस लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को औपचारिकता पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
लखनऊ निवासी दोनों युवतियां साढ़े तीन माह पूर्व घर से फरार हो गई थीं। परिजन दोनों की तलाश में परेशान थे। लखनऊ के चिनहट थाने में इनकी गुमशुदगी दर्ज थी। एक युवती ने अपनी सहेली से फोन पर बात करते हुए जानकारी दी थी कि वह अहरौरा में रह रही है। इसी के आधार पर बृहस्पतिवार को दोनों युवतियों के परिजन अहरौरा पहुंचे थे। दोनों युवतियां फर्जी आधार कार्ड देकर किराये के मकान में रह रही थीं। एक युवती ने खुद को युवक बताते हुए अली रेन के नाम से फर्जी आधार कार्ड मकान मालिक को दिया था। इसके आधार पर दोनों लगभग साढ़े तीन माह तक किराये के मकान में रहीं। इतना ही नहीं, फर्जी आधार कार्ड पर ही उसने नौकरी भी पा ली थी। फर्जी आधार कार्ड के बारे में थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन