फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two girls drown in ganga river one escape in bhadohi

भदोही : नहाने गईं दो युवतियां गंगा में डूबीं, बहन के घर शादी में होने आई थी शामिल

Wed, 26 Jun 2019 12:03 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 26 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two girls drown in ganga river one escape in bhadohi
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गंगा में नहाते समय दो युवतियों के डूबने की घटना सामने आई है। वहीं, दोनों युवतियों को बचाने गई तीसरी युवती को लोगों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के साथ युवतियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


भदोही जिले के बिहरोजपुर दर्जियान गंगा घाट पर मंगलवार को नहाते समय दो युवतियां डूब गईं। पुलिस और गोताखोरों के खोजबीन करने के बाद वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई, लेकिन शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बिहरोजपुर गांव निवासी राजेश दुबे के बड़े भाई कमलेश दुबे के बेटे की सोमवार को शादी थी। बरात प्रयागराज जिले में गई थी। इधर, सुबह करीब नौ बजे नहाने गई राजेश दुबे की पुत्री सेजल(18) और वाराणसी के लौकापुर, बाबतपुर से बहन के घर शादी में शामिल होने आई निधि(20) पुत्री स्वामीनाथ दुबे गंगा में डूबने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख कर घाट पर स्नान कर रही बिहरोजपुर निवासी अंतिमा दुबे (20) उन्हें बचाने के लिए बढ़ी, लेकिन वह भी डूबने लगी। घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने अंतिमा को तो बचा लिया, लेकिन सेजल और निधि डूब गईं।

Two girls drown in ganga river one escape in bhadohi
परेशान परिजन - फोटो : अमर उजाला

जानकारी मिलते ही घाट पर गोपीगंज थाने की पुलिस और गोताखोर पहुंच गए और उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। दोपहर बाद एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और युवतियों की तलाश की गई, लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चला।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed