{"_id":"67fc0db2adc7f345c303c6cf","slug":"two-friends-of-jan-seva-kendra-operator-committed-fraud-of-rs-8-50-lakh-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जन सेवा केंद्र संचालक के दो दोस्तों ने 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जन सेवा केंद्र संचालक के दो दोस्तों ने 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
सार
जनसेवा केंद्र संचालक दो दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोनों पर 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
उकथी गांव निवासी अशोक कुमार मौर्य की तहरीर पर चौबेपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मारपीट और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि जाल्हूपुर में उनका जन सेवा केंद्र है। 27 नवंबर 2024 को सरसौल, लुठाकला निवासी परिचित पंकज कुमार ने उनसे कहा कि उनके सीएससी की आईडी और पासवर्ड काम नहीं कर रहा है। इसलिए अपने सीएससी का आईडी और पासवर्ड दे दो, ताकि नई सर्विस फार्मर रजिस्ट्री का पंजीयन कर सकें।
विज्ञापन
पंकज कुमार के बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने अपना आईडी और पासवर्ड दे दिया। पंकज ने सरसौल, लुठाकला निवासी अपने दोस्त आकाश पांडेय के साथ मिलकर उनके सीएससी वैलेट में से 8,50,093 रुपये का भुगतान करा लिया। 21 जनवरी 2025 को उन्हें पता लगा कि उनके साथ 8,50,093 रुपये की ऑनलइन धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
जब उन्होंने पता लगाया तो सामने आया कि पंकज कुमार और आकाश पांडेय ने उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। अशोक कुमार ने बताया कि वह पंकज के घर गए। वहीं आकाश पांडेय भी आया। दोनों से पैसा मांगने पर उन्हें जमकर पीटा गया। इसके बाद सादे स्टांप पेपर पर दोनों ने उनसे हस्ताक्षर कराया।
दोनों ने धमकी दी कि दोबारा पैसा मांगने पर हत्या कर देंगे। अशोक ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी और मारपीट की शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्रियों को पत्र भेज कर की। इसके बाद जाकर चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।