फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two firms fined Rs 7 lakh for construction irregularities

Varanasi News: निर्माण में गड़बड़ी पर दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना

Mon, 18 May 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two firms fined Rs 7 lakh for construction irregularities
वाराणसी। नगर निगम ने शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लिया है। इस क्रम में विकास कार्यों में लापरवाही और घटिया निर्माण को लेकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संबंधित दो फर्मों पर कुल सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि सरकारी धन का दुरुपयोग और गुणवत्ता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रविवार को सबसे पहले बड़ा लालपुर स्थित निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। वहां चल रहे निर्माण कार्यों की गति बेहद धीमी पाई गई। जब उन्होंने काम की गुणवत्ता की जांच की, तो वह भी मानक के विपरीत मिली। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित कार्यदायी फर्म पर तत्काल पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर बन रहे सारनाथ जोन कार्यालय भवन का जायजा लेने पहुंचे। यहां ठेकेदार की लापरवाही सामने आई। कार्य शुरू हुए छह महीने से अधिक का समय बीत चुका था, लेकिन मौके पर मात्र आधा-अधूरा बेसमेंट ही बनाया गया था। यही नहीं, निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद घटिया पाई गई। कार्य में शिथिलता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर नगर आयुक्त ने संबंधित फर्म पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ऐढ़े (बड़ा लालपुर) में 4.5 किलोमीटर लंबे बड़े कच्चे नाले की सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने इस नाले को भविष्य में पक्का बनाने के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर नरोखर नाला और पाल बस्ती नाले के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मॉनसून से पहले सिल्ट (कीचड़) हटाकर नालों की ‘तल्ली झाड़’ यानी पूरी गहराई तक सफाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed