फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two factions clashed over supremacy in Varanasi, shots were fired on Shivpur Central Road

वाराणसी में सरेराह फायरिंगः वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, शिवपुर सेंट्रल रोड पर तड़तड़ाईं गोलियां 

Wed, 09 Feb 2022 08:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Feb 2022 08:13 PM IST
सार

जमीन और वर्चस्व को लेकर  शिवपुर सेंट्रल रोड पर युवकों के दो गुट  आपस में भिड़ गए। तीन से चार राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक युवक के दाहिने पैर को गोली छूते हुए निकल गई। 

विज्ञापन
Two factions clashed over supremacy in Varanasi, shots were fired on Shivpur Central Road
मलदहिया स्थित चिकित्सालय में अंशुमान उर्फ अंशु का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शिवपुर सेंट्रल जेल रोड स्थित एक कॉलेज के सामने बुधवार शाम जमीन और वर्चस्व को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हुई। कई राउंड फायरिंग में एक राहगीर के दाहिने पैर को गोली छूते हुए निकल गई। वहीं एक युवक के सिर और मुंह में चोटें आई है।

विज्ञापन


घायलों को मलदहिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर दो थानों की फोर्स संग पहुंचे डीसीपी वरुणा ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा।
विज्ञापन


शिवपुर थाना अंतर्गत खुशहाल नगर निवासी संस्कार सिंह बाइक से जेपी मेहता रोड से सेंट्रल जेल रोड की ओर जा रहा था। आरोप है कि पहले से ही घात लगाए स्कार्पियो, फार्च्यूनर, इंडिवर वाहन सवार 15 से 20 युवकों ने सेंट्रल जेल अधीक्षक आवास के पास घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित संस्कार के अनुसार आरोपियों ने बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे राहगीर बौलिया लहरतारा निवासी अंशुमान द्विवेदी के पैर को छूते हुए गोली निकल गई। कई राउंड फायरिंग की गई, आसपास का इलाका दहल उठा।
 

सिर और हाथ में आई हैं चोटें

Two factions clashed over supremacy in Varanasi, shots were fired on Shivpur Central Road
वाराणसी में बुधवार को सेंट्रल जेल के समीप शाम को वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली में घायल संस्कार सिंह से पूछताछ करती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला

सूचना पाकर कैंट और शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंशुमान को मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं संस्कार को भी सिर, हाथ और मुंह में चोटें आई हैं। डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे ने घायल अंशुमान से पूछताछ की तो उसनेे बताया कि चार दिन बाद उसकी शादी है और वह कार्ड बांटने निकला था। वहीं संस्कार सिंह ने भी आरोपियों के बारे में पुलिस से कुछ नहीं बताया है। थाने में तहरीर भी नहीं दी। 

इमिलिया की कीमती जमीन को लेकर चल रही पंचायत

Two factions clashed over supremacy in Varanasi, shots were fired on Shivpur Central Road
वाराणसी में बुधवार को सेंट्रल जेल के समीप भूमि संबंधी विवाद में हुई मारपीट में तोड़ी गयी बाइक । - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार तफ्तीश में सामने आया कि जमीन और वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई है। चोलापुर के इमलिया स्थित कीमती जमीन को लेकर दो पक्षों में साल भर से विवाद चल रहा है। दोपहर में लक्ष्मणपुर के उचवा लॉज स्थित कार्यालय में 45 से 50 की संख्या में पहुंचे युवकों ने धावा बोल दिया और पथराव किया।

इससे आक्रोशित दूसरे पक्ष ने सबक सिखाने के लिए मारपीट की। घायल युवकाें ने भले ही नाम नहीं बताया लेकिन पुलिस की तफ्तीश में कई मामले खुलकर सामने आए हैं।फायरिंग करने वालों में बड़ागांव थाने का एक हिस्ट्रीशीटर, गिलट बाजार निवासी एक युवक और आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ अन्य युवक भी शामिल थे। काशी विद्यापीठ के कुछ छात्रनेताओं का भी नाम वारदात में सामने आया है।

वरुणा जोन में 7272 और 1112 के बीच चल रही है टकराहट

रिंग रोड बनने के बाद किनारे की कीमती जमीनों को प्लाटिंग कर बेचने का काम जोरों पर है। विवादित जमीनों पर भी हाथ डाला जा रहा है। इसे लेकर दो पक्षों में टकराहट चल रही है। शिवपुर के रहने वाले 40 से 50 युवकों की एक टीम 7272 ग्रुप के नाम से जाना जाता है। उनके लग्जरी वाहनों के नंबर और मोबाइल नंबर भी अंतिम का 7272 है।

वहीं इसी तरह इमलिया के रहने वाले युवक ने 1112 के नाम से एक ग्रुप तैयार किया है। ब्लैक स्कार्पियो, फार्च्यूनर और इंडिवर, क्रेटा जैसी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर 1112 के नाम से है। दोनों ग्रुप पर अलग-अलग माननीय का संरक्षण प्राप्त है। 7272 पर घोसी के एक माननीय का तो 1112 पर चंदौली के एक माननीय का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed