{"_id":"62e03baf273c6a3bf225abf1","slug":"two-executive-engineers-six-including-sdo-suspended-promoting-electricity-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली चोरी को बढ़ावा देने के आरोप में दो अधिशासी अभियंता, एसडीओ समेत छह निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली चोरी को बढ़ावा देने के आरोप में दो अधिशासी अभियंता, एसडीओ समेत छह निलंबित
Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
Anonymous User
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाराणसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाराणसी
Published by: Anonymous User
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 AM IST
सार
राजस्व निर्धारण में लापरवाही और बिजली चोरी को बढ़ावा देने के मामले में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) जयकृष्ण और एके सिंह, एसडीओ एपी यादव, अवर अभियंता राज कुमार राम, लिपिक लालबहादुर वर्मा और मनीष सोनकर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
suspended demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिजली चोरी, राजस्व निर्धारण में गड़बड़ी सहित अन्य कई आरोपों में बिजली विभाग में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रबंध निदेशक ने भेलूपुर स्थित विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में तैनात एसडीओ, दो अधिशासी अभियंता समेत छह लोगों को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ जांच का आदेश देते हुए उन्हें निलंबन अवधि में विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ में मुख्य अभियंता वितरण के कार्यालय से संबद्ध किया है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक विद्याभूषण ने इन दिनों बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के साथ ही राजस्व निर्धारण को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इस बीच राजस्व निर्धारण में लापरवाही और बिजली चोरी को बढ़ावा देने के मामले में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) जयकृष्ण और एके सिंह, एसडीओ एपी यादव, अवर अभियंता राज कुमार राम, लिपिक लालबहादुर वर्मा और मनीष सोनकर को निलंबित कर दिया है।
निलंबन के पहले एक्सईएन जयकृष्ण का तबादला चंदौली हो गया था। उनकी जगह पर चंदौली के एक्सईएन एके सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ही इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। निदेशक प्रशासनिक व कार्मिक शेष कुमार बघेल के मुताबिक गत माह एक होटल में विद्युत कनेक्शन की कराई गई जांच में बिजली विभाग ने 16 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी थी। इस पर करीब 42 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इसमें गड़बड़ी करते हुए विभागीय अधिकारियों ने जुर्माने की रकम 32 लाख कर दिया था।
विज्ञापन
मामले में मिलीभगत की शिकायत पर विभागीय जांच कराई गई। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। उधर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने सिद्धार्थनगर जिले में गहरवाजोत उपकेंद्र परिचालक रामजी मिश्र की शिकायत पर निविदाकर्मी प्रमोद कुमार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जांच करने के निर्देश अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार को दिया है।