{"_id":"5f84a5781836d4100a47023d","slug":"two-drunk-people-beat-up-to-varanasi-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में शराब के नशे में धुत दो लोगों ने चौकी इंचार्ज के साथ की मारपीट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में शराब के नशे में धुत दो लोगों ने चौकी इंचार्ज के साथ की मारपीट, गिरफ्तार
Tue, 13 Oct 2020 12:20 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के सुतबलपुर में सोमवार की रात शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौकी इंचार्ज चांदमारी ने टोंका तो दोनों उनसे उलझ गए। इसके साथ ही दोनों ने चौकी इंचार्ज से मारपीट की। प्रकरण को लेकर सारनाथ के घुरहूपुर निवासी अरविंद पटेल और सर्वेश पटेल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शिवपुर थाने के चांदमारी चौकी इंचार्ज चंद्रदीप के अनुसार वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सुतबलपुर में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। हंगामा देख चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे तो उन्होंने नशे में धुत लोगों को घर जाने के लिए कहा। इस पर दोनों उनसे उलझ गए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही दोनों ने चौकी इंचार्ज की पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। इस संबंध में एसओ शिवपुर नागेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन