फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died of corona, infection confirmed in 56 patients

कोरोना से दो की मौत, 56 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

Sat, 12 Feb 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two died of corona, infection confirmed in 56 patients
जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में तो तेजी से कमी आती जा रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को केवल 56 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, लेकिन बीएचयू अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण दर भी कम होकर 1.02 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर से शुरू तीसरी लहर में जनवरी के पहले सप्ताह से लेकर अंतिम सप्ताह तक मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई। हालात यह रहे कि एक दिन में 500 से 700 नए मरीज मिलने लगे थे इसके बाद धीरे-धीरे संक्रमण में कमी भी आती गई। शुक्रवार को जिले में केवल कोरोना के 56 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पहले से होम आइसोलेशन में भर्ती 130 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

तीसरी लहर में अब तक कुल 12861 मरीजों में कुल 11911 के डिस्चार्ज होने के बाद अब रिकवरी रेट भी 92.61 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बीएचयू अस्पताल में गौरीकला चिरईगांव निवासी 71 वर्षीय जिस पुरुष की मौत हुई है, उनको कोरोना के साथ ही हेपेटाइटिस सहित अन्य बीमारियां थीं। जानकी नगर निवासी 74 वर्षीय पुरुष को भी नेफ्रो संबंधी समस्या थी। अब कुल 13 मरीजों की मौत के बाद 937 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed