फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died many injured due to bolero collide with tree in chakia ahraura road chandauli

चंदौली: बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत और नौ घायल, सांप के काटने पर आए थे झाड़फूंक कराने

Wed, 27 Nov 2019 11:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Nov 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two died many injured due to bolero collide with tree in chakia ahraura road chandauli
सड़क दुर्घटना घायलों का चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज करती चिकित्सकों की टीम। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के चकिया-अहरौरा मार्ग पर मुजफ्फरपुर गांव के पास बुधवार की देर रात करीब नौ बजे बोलेरो पलटने से दो की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां तीन की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने तीन घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बोलेरो सवार परिवार में एक किशोर के सांप काटने पर इलाज कराकर घर लौट रहे थे। वहीं पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शिकारगंज स्थानीय क्षेत्र के ताजपुर निवासी कमलेश के 14 साल के बेटे बड़कू को सांप ने डस लिया था। परिवार और कुछ पड़ोसी उसे बोलेरो वाहन से चकिया के डॉक्टर के यहां इलाज के लिए पहुंचे थे। बोलेरो में चालक सहित 13 लोग सवार थे। वहां से इलाज के बाद बोलेरो में सवार होकर घर वापस जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया-अहरौरा मार्ग पर मुजफ्फरपुर गांव के पास रात नौ बजे बोलेरो अनियंत्रित होने पर पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में ताजपुर निवासी प्रमोद(18 ), बड़कू(14), कमलेश(45), राजनाथ मौर्य(45), रामाश्रय उर्फ रामू(35), बलिया खुर्द निवासी चालक संजय(26), डाक्टर अवधेश मौर्य(45), जोगिया निवासी सुखनंदन(35), सीतापुर निवासी राजनाथ यादव(55) और ऊंचहरा निवासी राधेश्याम(45) सहित सभी लोग घायल हो गए।

सड़क हादसे की जानकारी होते ही मौके पर कोतवाल संतोष कुमार राय, एसएसआई राणा प्रताप यादव, चौकी प्रभारी शिव बाबू यादव, शिकारगंज चौकी प्रभारी कपिल देव यादव ने सभी को एंबुलेंस की मदद से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां चिकित्सकों ने डाक्टर अवधेश मौर्य और रामू मौर्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़कू, कमलेश, राजनाथ मौर्य और राधेश्याम की हालत की गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बाकी लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि सभी शव को मोर्चरी में रखवाया। घायलों को अस्पताल भेज इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद अस्पताल में परिवार वालों की भीड़ जुट गई।  घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed