फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died current during idol immersion in Ballia

बलिया में मूर्ति विसर्जन के समय करंट की चपेट में आकर दो की मौत, लटकते तार को हटाते वक्त हादसा 

Thu, 18 Feb 2021 07:32 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Thu, 18 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Two died current during idol immersion in Ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मूर्ति विसर्जन के समय लटकते तार को हटाते वक्त करंट की चपेट में आकर तीन लोग झुलस गए। इनमें दो की मौत हो गई, वहीं एक का उपचार चल रहा है। रसड़ा क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पलानी मौजा में बृहस्पतिवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान उस समय भगदड़ मच गई जब डीजे रखी गाड़ी में हाईटेंशन करंट उतर आया और डीजे संचालक सहित तीन युवक झुलस गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


 पलानी गांव के युवक मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए डीजे की धुन पर नाचते गाते जा रहे थे। पिकअप पर लगे डीजे के ऊपर बैठे युवकों द्वारा रास्ते में लटके विद्युत तारों को हटाया जा रहा था कि इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। करंट से बलिया के बेदुआ मोहल्ला निवासी व डीजे संचालक जीतू कनौजिया (19), करीमन राधे मोहन राम (20) व बंटी मिश्रा (21) झुलस गए।

विज्ञापन

करंट उतरते ही विसर्जन जुलूस में अफरा तफरी व भगदड़ मच गई। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने करीमन व बंटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि जीतू कनौजिया की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। साथी युवक दोनों मृतकों के शव को अपने साथ लेते गए। उधर, मौके पर पहुंचे सीओ एवं कोतवाल नागेश उपाध्याय ने घटना की जानकारी ली।

विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप 
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत तार इतना नीचे था जिससे डीजे पर बैठे युवक द्वारा तार को हटाया जा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। संयोग ही था कि और लोग झुलसने से बच गए। जबकि ग्रामीण इस लटकते तार को ठीक करने के लिये कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन विद्युत विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed