फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two Diad The Road accident in varanasi

सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 02 Jul 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 02 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two Diad The Road accident in varanasi
सड़क हादसा
कपसेठी और शिवपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कपसेठी में हादसे के बाद लोगों ने मुआवजे के  लिए कपसेठी चौराहे पर जाम लगा दिया। विधायक अजय राय और एसडीएम के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। विधायक ने दस हजार रुपये की मदद दी और एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम ने ग्राम समाज की जमीन पट्टा कराने का आश्वासन दिया। मरने वालों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के भीटी निवासी मोहन पटेल का बेटा चंद्रेश पटेल (14) अपने गांव के ही कैलाश पटेल के बेटे दीपक पटेल (16) के साथ शुक्रवार की सुबह सब्जी बेचने कपसेठी गया था। सुबह करीब आठ बजे दोनों वापस लौट रहे थे। बाइक दीपक चला रहा था। कपसेठी-बाबतपुर मार्ग स्थित कृष्णा ढाबा के सामने से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चंद्रेश पटेल की मौके पर मौत हो गई जबकि दीपक घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंचे घरवालों ने कपसेठी चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। कुछ ही देर में पिंडरा विधायक अजय राय, सीओ बड़ागांव अखिलेश सिंह पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। चंद्रेश तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन


दूसरी घटना शिवपुर के सिकंदरपुर की है। बड़ागांव के पुआरी कला निवासी रामबलि पटेल (50) अपने दामाद शिवपुर के कठवतिया निवासी विजय (30) के साथ बाइक से कठवतिया जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस   बजे सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। रामबलि ट्रैक्टर के नीचे आ गए जिससे मौके पर ही मौत   हो गई। वहीं विजय घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। रामबलि  के परिवार में पत्नी सुगना और   तीन बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed