{"_id":"5fecbdb18e052b5b94002a09","slug":"two-death-in-chandauli-due-to-cold-sonbhadra-coldest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में ठंड से दो की मौत, सोनभद्र सबसे ठंडा, दो जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में ठंड से दो की मौत, सोनभद्र सबसे ठंडा, दो जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार
Wed, 30 Dec 2020 11:19 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में कोहरे और ठंड से लोग बेहाल हैं। कुछ जिलों में बदली छाने और शाम को पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई। दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर हो रहा है। इस कारण रातें ज्यादा सर्द हो रही हैं। चंदौली में बुधवार को ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सोनभद्र सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
चंदौली के कमालपुर के इनायतपुर निवासी कृषि मजदूर रमाकांत राजभर (50) की भोर में ठंड लगने से मौत हो गई। मंगलवार रात वह गेहूं की सिंचाई करके लौटे तो उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। बरहनी के दूधारी गांव निवासी राधे पासवान (64) की भोर में ठंड से तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
परिवार वाले इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। तीनों मंडलों के जिलों का अधिकतम तापमान 20 से 23, जबकि न्यूनतम 5.3 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि दो जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन