{"_id":"58d8ecba4f1c1b1e0963db76","slug":"two-days-high-alert-in-varanasi-for-g-20-summit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल से दो दिन तक वाराणसी में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से शहर तक चप्पे-चप्पे पर नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से दो दिन तक वाराणसी में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से शहर तक चप्पे-चप्पे पर नजर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 27 Mar 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट से शहर तक का इलाका दो दिन हाई अलर्ट पर
जी-20 समूह के फ्रेम वर्क वर्किंग कमेटी के दो दिवसीय सम्मेलन के मद्देनजर आगामी 28 और 29 मार्च को बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर पूरा शहरी क्षेत्र हाई अलर्ट पर रहेगा। वहीं, विदेशी प्रतिनिधियों के अति महत्वपूर्ण सम्मेलन के मद्देनजर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने शहर में डेरा डाल दिया है।
जी-20 समूह के फ्रेम वर्क वर्किंग कमेटी का दो दिवसीय सम्मेलन नदेसर स्थित होटल ताज में प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर 110 से अधिक विदेशी नागरिकों का दल शहर आएगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि विदेशी डेलीगेट्स जिन होटल में ठहरेंगे वहां अंदर और बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रहेगी।
रोजाना सुबह, दोपहर और शाम बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तलाशी लेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल और विदेशी डेलीगेट्स के ठहराव स्थल, उनके आवागमन के रूट पर भी चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
उनके गंगा दर्शन के दौरान जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। विदेशी डेलीगेट्स को कहीं किसी प्रकार की दिक्कत न महसूस हो इसके मद्देनजर पर्यटक पुलिस भी तैनात रहेगी।

Trending Videos
पुलिसकर्मियों को सलाह,करें अच्छा व्यवहार
सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को ताकीद की गई है कि ड्यूटी के दौरान वे विदेशी डेलीगेट्स के सामने ऐसा व्यवहार करें कि अच्छा संदेश जाए। इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई को सूचना संकलन के काम में गंभीरता से ध्यान देने को कहा गया है। एसएसपी ने बताया कि विदेशी डेलीगेट्स के सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी हमारी तैयारियां पूरी है।