फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two-day training program for Divyang children started

Varanasi News: दिव्यांग बच्चों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत

Fri, 20 Dec 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two-day training program for Divyang children started
वाराणसी। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग बच्चों के हित संरक्षण और कानूनी अधिकारों के लिए गठित विधिक सेवा इकाई के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज संजीव पांडेय ने बृहस्पतिवार को दीप प्रज्ज्वलित करके की। जिला जज ने कहा यह विधिक सेवा इकाई बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की निगरानी करेगी। बच्चों को उनकी जरूरतों के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कमेटी में रिटायर्ड जज राजेंद्र राम, शीतल पाठक, जय प्रकाश सिंह, घनश्याम मिश्र, अरविंद पांडेय, चंद्र शेखर उपाध्याय, संजय सिंह, दयाशंकर प्रसाद, अरुण मौर्य, विपिन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव और 10 पैरालीगल वालंटियर समेत 25 को नामित किया गया है। कार्यशाला में रिटायर्ड जज व सदस्य राजेंद्र राम, संतराम, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अजय सिंह, अनिल शर्मा, सुधाकर शरण पांडेय,अखिलेश कुमार, गिरीश चंद्र दूबे और नित्यानंद मिश्र प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed